,

UP Election 2027 : यूपी में सीटों पर तकरार, पहले दावा फिर उम्मीदवार,’विनेबिलिटी’ कैंडिडेट सिलेक्शन का आधार

https://swadeshlive.com/up-election-2027-nda-and-indi/

रिपोर्ट- कमलेश चौबे

UP Election 2027 : लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी बिसात बिछने लगी है… लेकिन चुनावी रण में उतरने से पहले ही गठबंधनों के सामने सीटों का संकट खड़ा हो गया है..एक तरफ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है… तो दूसरी तरफ बीजेपी के सहयोगी दल भी ज्यादा सीटों की मांग को लेकर दबाव बना रहे हैं..

सपा-कांग्रेस में पहले सीटों पर दावे होंगे…फिर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी.. लेकिन इस बार गठबंधन का सबसे बड़ा पैमाना होगा ‘विनेबिलिटी’ यानी जीतने की क्षमता..लेकिन बड़ा सवाल वही है कि क्या सीटों का गणित गठबंधन की एकजुटता पर भारी पड़ेगा? और क्या बीजेपी अपने सहयोगियों की नाराजगी दूर कर पाएगी?

UP Election 2027 : सपा-कांग्रेस में कब बनेगी सीटों पर बात, बीजेपी के सहयोगी दल क्यों हो रहे नाराज

यूपी का चुनावी रण अभी दूर है… लेकिन सियासी दलों के बीच सीटों को लेकर शह-मात का खेल शुरू हो चुका है.कहीं गठबंधन की गांठ मजबूत करने की कोशिश है… तो कहीं सीटों की दावेदारी ने नेताओं की बेचैनी बढ़ा दी है..समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर तीन दिनों तक मंथन होना है.. बैठक कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर प्रस्तावित है.पहले दिन दोनों दल अपने-अपने दावे और मजबूत सीटों का ब्यौरा रखेंगे इसके बाद सीटों और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा आगे बढ़ेगी…

UP Election 2027 : सपा की पहल

सपा ने शीट शेयरिंग के लिए किया कमेटी का गठन
रामगोपाल यादव की अध्यक्षता में बनी शीट शेयरिंग कमेटी
आलोक रंजन, धर्मेंद्र यादव और राजीव राय कमेटी में शामिल
दो डेटा एक्सपर्ट भी सपा की शीट शेयरिंग कमेटी का हिस्सा

समाजवादी पार्टी का दावा है कि ये ये कमेटी कांग्रेस के साथ बैठक कर सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लेगी. अखिलेश यादव साफ कर चुके हैं कि उम्मीदवारों के चयन में विनेबिलिटी सबसे अहम होगी.. यानी कौन उम्मीदवार किस विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को जीत दिला सकता है…सपा-कांग्रेस गठबंधन की रणनीति इसी के इर्द-गिर्द तैयार होगी..

सपा और कांग्रेस दोनों ही सम्मानजनक सीट बंटवारे की बात कर रहे हैं.. लेकिन सम्मान का पैमाना क्या होगा… सीटों की संख्या या जीत की संभावना? इसका जवाब अभी आना बाकी है….इधर सपा-कांग्रेस की बातचीत में देरी ने दूसरे राजनीतिक दलों को भी सक्रिय होने का मौका दे दिया है..असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की सियासी रणनीति पर भी निगाहें हैं. चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस पर बीजेपी को हराने के लिए गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया है साथ ही अपने सामाजिक परिवर्तन मोर्चे में विपक्षी दलों के शामिल होने के रास्ते खुले रखे हैं.

UP Election 2027 : किसके लिए गठबंधन जरूरी किसके लिए मजबूरी?

विपक्षी गठबंधन की मुश्किलों पर बीजेपी सवाल उठा रही है, बीजेपी नेताओं का आरोप है कि विपक्षी गठबंधन किसी मजबूत विचारधारा के बजाय सत्ता और स्वार्थ की मजबूरी से बना है.यही वजह है कि इनमें सीटों की खींचतान मची है

UP Election 2027 : लेकिन बीजेपी के अपने खेमे में भी सीटों का गणित आसान नहीं है..ऐसी खबरें हैं कि बीजेपी के चार सहयोगी दल आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 130 सीटों की मांग कर रहे हैं। जबकि बीजेपी उन्हें 70 से ज्यादा सीटें देने को तैयार नहीं बताई जा रही है..यानी विपक्ष से मुकाबले से पहले बीजेपी को अपने सहयोगियों की नाराजगी दूर करनी होगी.

UP Election 2027 : बीजेपी की कवायद

बड़े नेताओं कोसहयोगी दलों को मनाने की जिम्मेदारी
केशव प्रसाद मौर्य करेंगे सुभासपा के साथ बातचीत
पंकज चौधरी को निषाद पार्टी से बातचीत की जिम्मेदारी

UP Election 2027 : बीजेपी की तैयारी दिसंबर के पहले सप्ताह में सीट बंटवारे को लेकर अंतिम फैसला कर लेने की है.बीजेपी की इस कवायद के बीच सपा-कांग्रेस के नेता बीजेपी को पहले अपने घर की चिंता करने की नसीहत दे रहे हैं।

कुल मिलाकर यूपी की सियासत में अभी सबसे बड़ा सवाल यही है कि किसे कितनी सीटें मिलेंगी और कौन किसके साथ चुनावी मैदान में उतरेगा…सपा-कांग्रेस के सामने गठबंधन बचाने की चुनौती है… तो बीजेपी के सामने सहयोगियों को साथ रखने की..क्योंकि यूपी में अब सीटों का बंटवारा सिर्फ चुनावी गणित नहीं… बल्कि गठबंधन की एकजुटता और राजनीतिक ताकत का इम्तिहान बन चुका है..इस इम्तिहान में कौन पास होगा और किसका सियासी गणित बिगड़ेगा. इसका फैसला वक्त ही करेगा।

ये भी जानो : Kashi Dev Deepawali : योगी सरकार देव दीपावली को दे रही भव्य स्वरूप, तकनीक और धर्म-संस्कृति का दिखेगा अद्भुत नज़ारा 

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…

CG: स्कूल में बच्चों से कराई मजदूरी; पढ़िए छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. छत्तीसगढ़ में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, रायपुर…

MP: भोपाल में आज भारत-कोरिया के बीच हॉकी मुकाबला, पढ़िए मध्य प्रदेश की Top 10 News

MP: 1. महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: आज भारत का मुकाबला कोरिया से…