by: digital desk
Seoni Viral Video : भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिवनी के वायरल वीडियो मामले में संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जानकारी लगते ही एएसपी, एसडीओपी सहित 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्पष्ट कहा है कि पुलिस की वर्दी में अनुशासनहीनता और कदाचार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। पुलिस बल में अनुशासन, जवाबदेही और कर्तव्यनिष्ठा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले प्रत्येक अधिकारी-कर्मचारी से जिम्मेदारी, मर्यादा और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा है। कदाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Seoni में ASP की कथित धमकी वायरल, फोन अनलॉक नहीं किया तो गांजा रखने की बात!#SwadeshNews #HindiNews #Seoni #SeoniViralVideo #SeoniPolice #ASP #MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #PoliceControversy pic.twitter.com/Uc3DEQRYjs
— SWADESH NEWS (@swadesh_news) November 18, 2026
सिवनी का वायरल वीडियो एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। कानून की रक्षा करने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, अगर उन्हीं पर अनुशासनहीनता और कदाचार के आरोप लगें, तो जनता का भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एएसपी, एसडीओपी सहित छह पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश देकर सख्त संदेश दिया है कि वर्दी की आड़ में मनमानी बर्दाश्त नहीं होगी। लेकिन केवल निलंबन से व्यवस्था में सुधार नहीं आएगा। जरूरी है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर प्रमाणों के आधार पर कार्रवाई हो और निर्दोषों के साथ अन्याय न हो। पुलिस बल में अनुशासन केवल आदेशों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही से स्थापित होता है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असली इम्तिहान जांच के निष्कर्ष और उसके बाद होने वाली कार्रवाई में होगा।
ये भी जानिए : CM Mohan Yadav ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की


