,

Uttarakhand Visit : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव पहुंचे उत्तराखंड,कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का सम्मान

Uttarakhand Visit cm mohan yadav

Uttarakhand Visit : भोपाल/खटीमा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 नवंबर को एक दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर खटीमा पहुंचे। यहां पुलिस बल के जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का गर्मजोशी से स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक निवास पर पहुंचकर उनकी माता से आत्मीय भेंट की तथा उनका स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे अद्भुत नेतृत्वकर्ता हैं, जो समाज के सभी वर्गों के कल्याण और सबको साथ लेकर चलने की भावना में विश्वास रखते हैं। “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ वे गरीब से गरीब व्यक्ति का जीवन बेहतर बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का दायित्व संभाला है, तब से पूरे देश में एक नए आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बना है।

Uttarakhand Visit

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक ही नहीं, बल्कि दुनिया के बड़े-बड़े देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवाना अपना गौरव समझते हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और लोकप्रियता भारत के बढ़ते सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तित्व और उनका नेतृत्व हम सभी का सीना गर्व से 56 इंच का कर देता है। यह हम सबके लिए आनंद और गौरव का विषय है। आज दुनिया के बड़े-बड़े देश भारत की ताकत और नेतृत्व का लोहा मान रहे हैं। अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों के बीच भी भारत ने अपनी एक अलग और सशक्त पहचान बनाई है। देश की सुरक्षा और संप्रभुता के साथ खिलवाड़ करने वालों को करारा जवाब देने तथा आवश्यकता पड़ने पर दुश्मन के घर में घुसकर मारने का दृढ़ संकल्प रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

Uttarakhand Visit : सैनिकों के स्वाभिमान की रक्षा करना महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे परिवारों से भी कोई सेना में अधिकारी बनता है, कोई सैनिक बनकर सीमा की रक्षा करता है और कोई सशस्त्र बलों में रहकर देश की सेवा करता है। ऐसे में प्रत्येक सैनिक का जीवन अनमोल है। देश के मान-सम्मान और सैनिकों के स्वाभिमान की रक्षा करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आज देश को जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और निर्णायक नेतृत्व की आवश्यकता है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में हमें मिला है। आज मैं यहां संक्षिप्त प्रवास पर आया हूं, लेकिन आप सभी का प्रेम और उत्साह देखकर अभिभूत हूं। इस अवसर पर मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि हमारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के लिए जोरदार तालियां बजाएं। जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड की तस्वीर बदल रही है।

Uttarakhand Visit : उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देशभर में एक नई पहचान मिल रही है। चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार जिस प्रकार व्यवस्थाएं कर रही है, वह सराहनीय है। श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए उत्साहित रहते हैं और उनकी यात्रा को सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर अद्भुत कार्य कर रही है। साथ ही गांव-गांव और छोटे-छोटे क्षेत्रों तक सड़क, आवागमन, शिक्षा, विद्यालय, स्वास्थ्य एवं अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास के सभी मानकों पर उत्तराखंड सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार में अगले वर्ष 2027 में अर्धकुंभ होने वाला है, इस आयोजन में सहभागी होने के लिए हम उत्साहित हैं। इसी के साथ ही वर्ष – 2028 में सिंहस्थ का आयोजन हमारे मध्यप्रदेश के उज्जैन में होगा। आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हमारी सरकार तैयारियों में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि भारत की आध्यात्मिक चेतना, शौर्य और संस्कृति को समाहित करते हुए देवभूमि राष्ट्रभूमि के रूप में भी विख्यात है। बड़े – बड़े संत और महंत यहां निवास कर तपस्या करते हैं। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ लेकिन उन्होंने वनवास के 12 वर्ष मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बिताये। बाबा महाकाल की स्थली एवं भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली उज्जैन हैं, ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग है। ऐसी आध्यात्मिक स्थल मध्यप्रदेश में आप सभी का आत्मीय अभिनंदन करता हूं।

ये भी जानिए : MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…