,

गोवर्धन पूजा पर्व: सीएम मोहन आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को देंगे पुरस्कार

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-gives-order-to-government-for-nepal-floods-rescue
  • प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर होंगे गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम
  • पशुपालन एवं डेयरी विभाग और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल के रवीन्द्र भवन में होगा राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं सम्मान समारोह

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट पशुपालकों को पुरस्कृत करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग तथा संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भोपाल के रवीन्द्र भवन में दोपहर 12:30 बजे से राज्य स्तरीय गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांकेतिक रूप से 10 विजयी पशुपालकों को सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर भी गौ-पूजन एवं पशुपालक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु कल्याण विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद श्री आलोक शर्मा, भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, श्री भगवानदास सबनानी, श्री विष्णु खत्री एवं नगर निगम भोपाल अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी उपस्थित रहेंगे।

bhopal-cm-dr-mohan-yadav-gives-order-to-government-for-nepal-floods-rescue

पशुपालकों को मिलेंगे क्रमशः 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा पशुपालकों को प्रोत्साहित करने, देशी उन्नत नस्ल की गायों के पालन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश के चयनित 208 वृंदावन ग्रामों में 27 से 31 अक्टूबर तक गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना अंतर्गत प्रतियोगिता कराई गई थी। प्रतियोगिता में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली गायों के पशुपालकों का चयन किया गया। अब इन उत्कृष्ट पशुपालकों को 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मानित एवं पुरस्कृत करेंगे। योजना के अंतर्गत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं के बैंक खातों में पुरस्कार राशि एकमुश्त डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाएगी।

पंजीकृत गौशालाओं को 65 करोड़ रुपये की अनुदान राशि का अंतरण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 3 हजार से अधिक पंजीकृत गौशालाओं में संरक्षित 5.51 लाख गोवंश के भरण-पोषण एवं बेहतर देखभाल के लिए सितंबर माह की 65 करोड़ रुपये की अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित करेंगे। इस राशि से गौशालाओं में गोवंश के लिए चारा, भूसा, पानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहायता मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार गोवंश के संरक्षण, संवर्धन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गौशालाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराने के साथ ही उनके संचालन, प्रबंधन और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है,जिससे गोवंश को सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल वातावरण मिल सके।

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. दिवाली के लिए रायपुर में…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में युवक ने…

Aaj ka Rashifal: जानें दिवाली पर कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: रविवार, 8 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…