Report: Vandna Rawat
Sub Inspector Recruitment उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आज नए अधिकारियों की नियुक्ति के साथ एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में कुल 4534 नवनियुक्त उपनिरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के विभिन्न संवर्गों में चयनित अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
नागरिक पुलिस में 4242 उपनिरीक्षकों की होगी नियुक्ति
Sub Inspector Recruitment नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के तहत नागरिक पुलिस के 4242 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें 848 महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। इस नियुक्ति से प्रदेश के पुलिस बल को नए उपनिरीक्षक मिलेंगे, जो कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिसिंग से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
एसएसएफ और महिला पीएसी में बढ़ेगी महिला भागीदारी
Sub Inspector Recruitment इस भर्ती की एक खास बात विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) में पहली बार 60 महिला उपनिरीक्षकों का चयन होना है। इसके अलावा प्रदेश की तीन महिला पीएसी बटालियनों के लिए चयनित 106 महिला उपनिरीक्षकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इससे विशेष सुरक्षा इकाइयों और महिला पीएसी बटालियनों में महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ेगी।
135 प्लाटून कमांडरों को भी मिलेगी नई जिम्मेदारी
Sub Inspector Recruitment मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सशस्त्र पुलिस के 135 प्लाटून कमांडरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस तरह कुल 4534 चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारी मिलेगी। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को प्रदेश में पुलिस बल की संख्या और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नवनियुक्त अभ्यर्थियों को उनके दायित्वों के प्रति संबोधित भी करेंगे।


