Kota new Court : कोटा, राजस्थान के कोटा शहर को आधुनिक न्यायालय परिसर की बड़ी सौगात मिली है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नवीन एकीकृत न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता कक्षों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधारशिला रखी। करीब 290 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह परिसर न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक सुविधाओं से लैस करेगा।
इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय अग्रवाल, विधि एवं न्याय विभाग के मंत्री जोगाराम पटेल और लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी राजीव दत्ता सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Kota new Court : पांच मंजिला कोर्ट भवन में बनेंगे 54 कोर्ट रूम
करीब 290 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस एकीकृत न्यायालय परिसर में पांच मंजिला कोर्ट भवन का निर्माण किया जाएगा। इसमें कुल 54 कोर्ट रूम बनाए जाएंगे। इसके अलावा अधिवक्ताओं के लिए 247 चैंबर की व्यवस्था होगी। इससे न्यायिक अधिकारियों और वकीलों को बेहतर कार्यस्थल उपलब्ध हो सकेगा।
Kota new Court : हाईटेक सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
नए न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर, सीसीटीवी कैमरे और हाईटेक सुरक्षा प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके साथ ही परिसर में सोलर लाइट, लिफ्ट और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी विकसित होंगी।
Kota new Court : पर्यावरण अनुकूल तकनीक से होगा निर्माण
न्यायालय परिसर का निर्माण पर्यावरण के अनुकूल तकनीक को ध्यान में रखकर किया जाएगा। निर्माण कार्य को जुलाई 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
Kota new Court : न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती
नवीन एकीकृत न्यायालय परिसर के निर्माण से कोटा की न्यायिक व्यवस्था को आधुनिक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है। अब सभी की नजरें तय समय सीमा में इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण कार्य को पूरा करने पर रहेंगी।


