,

Patwabad Karikado Road: पटवाबाद-करीकादो सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, किनारे की मिट्टी काटकर ही की जा रही भराई

Patwabad Karikado Road

Patwabad Karikado Road एक ओर स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर पटवाबाद-करीकादो सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत मधुपुर प्रखंड में पटवाबाद से करीकादो तक करीब पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि, निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है।

निर्माण शुरू होते ही गुणवत्ता पर उठे सवाल

Patwabad Karikado Road ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों और प्राक्कलन की अनदेखी की जा रही है। बताया जाता है कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे। इसके बाद बीते 17 अगस्त को मंत्री हफीजुल हसन ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। लेकिन काम शुरू होते ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

सड़क किनारे की मिट्टी से ही की जा रही भराई

Patwabad Karikado Road ग्रामीणों के अनुसार, सड़क के दोनों किनारों पर मिट्टी-मोरम से भराई का प्रावधान है, लेकिन इसके बजाय जेसीबी से सड़क के किनारे की ही मिट्टी काटकर भराई की जा रही है। इससे सड़क की मजबूती और भविष्य में उसके टिकाऊपन को लेकर आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि निर्माण स्थल पर संबंधित विभाग के अभियंता नियमित रूप से नहीं पहुंचते हैं और न ही संवेदक की मौजूदगी रहती है। ऐसे में निर्माण कार्य की निगरानी और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सवाल पूछने पर मौके से चला गया मुंशी

Patwabad Karikado Road निर्माण स्थल पर मौजूद संवेदक के मुंशी से जब काम की गुणवत्ता और मिट्टी भराई के संबंध में सवाल किया गया तो वह जेसीबी लेकर मौके से चला गया। हालांकि, इस पूरे मामले में विभागीय पक्ष सामने आना बाकी है।

तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने, प्राक्कलन के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल सुनिश्चित करने और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग इन शिकायतों को कितनी गंभीरता से लेता है और सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Read this: Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी के दामों में फिर उछाल, दिल्ली से भोपाल-मुंबई समेत बड़े शहरों में जानें आज का भाव

Panchkula ; हरियाणा की प्रगति और जनता की खुशहाली हमारी साझा मंजिल : CM नायब सिंह सैनी

रिपोर्ट- अंकुर कपूर Panchkula : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने…

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…