,

Bhopal में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, घर में मां-पत्नी और दो बच्चों के मिले शव, रेलवे ट्रैक पर मिली पिता की लाश

bhopal-chhola-mandir-family-five-dead-case/

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत का मामला सामने आया है। मालीखेड़ी इलाके में एक घर के अंदर चार लोगों के शव मिले, जबकि परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आशंका है कि परिवार के मुखिया ने पहले घर में अपनी मां, पत्नी और दो बच्चों की हत्या की और इसके बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है।

Bhopal: घर में मिले महिला और दो बच्चों समेत चार शव

जानकारी के अनुसार, घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र के मालीखेड़ी इलाके में गौर मैरिज गार्डन के आगे स्थित एक मल्टी की है। यहां एक घर के अंदर चार लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में एक बुजुर्ग महिला, एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि सभी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है।

मृतकों की पहचान परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू की मां सरस्वती साहू (50), पत्नी सोमलता साहू (29), बेटी कृति साहू (10) और बेटे खुश साहू (6) के रूप में हुई है। घर में शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने और मामले की परिस्थितियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhopal: रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया का शव, हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

वहीं, परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू (35) का शव सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र के चोपड़ा कलां स्थित रेलवे ट्रैक पर मिला है। शुरुआती जांच और सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि नरेंद्र साहू ने पहले अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की और इसके बाद ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली।

हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पांच लोगों की मौत से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

read also: IND VS NZ: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को झटका, 2 खिलाड़ी टीम से हुए बाहर

Chamoli हेलीकॉप्टर हादसे पर CM धामी सख्त, जांच के आदेश; दोषियों पर होगी कार्रवाई

रिपोर्टर : दीपक अधिकारी Chamoli : हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Yogi Adityanath Ayodhya Visit: अयोध्या की हनुमान गढ़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या स्थित प्रसिद्ध हनुमान…