रिपोर्ट- उमेश डेहरिया
Girls Car Stunt Viral Video : कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा में चलती कार पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में तीन युवतियां गरबा ड्रेस में नजर आ रही हैं। इनमें युवतियां कार के बोनट पर लेटकर और कार के दरवाजों पर लटककर स्टंट करती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान गाने पर वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था।

Girls Car Stunt Viral Video : बोनट पर लेटकर और दरवाजों पर लटककर किया स्टंट
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र स्थित रविशंकर शुक्ल नगर का है। वायरल वीडियो में तीन युवतियां चलती कार के साथ खतरनाक अंदाज में स्टंट करती दिख रही हैं। युवतियों ने गरबा की पोशाक पहन रखी है और ‘जस्ट चील चील’ गाने पर वीडियो बनाया गया है।
कोरबा में चलती कार पर 3 युवतियों की स्टंटबाजी! वीडियो वायरल, कार मालिक पर केस#SwadeshNews #HindiNews #Korba #ChhattisgarhNews #ViralVideo #CarStunt #PoliceAction #RoadSafety pic.twitter.com/QzMmCALrJL
— SWADESH NEWS (@swadesh_news) October 18, 2026
वीडियो के साथ लिखा कैप्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इसमें कहा गया है, “फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।” चलती कार पर इस तरह का स्टंट सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसी लापरवाही से युवतियों के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।
Girls Car Stunt Viral Video : पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ दर्ज किया मामला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो के आधार पर कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, स्टंट करने वाली युवतियों के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस मामले में कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले का बयान लिया जाना है। पुलिस की कार्रवाई और मामले से जुड़ी आगे की जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद सामने आएगी।
Girls Car Stunt Viral Video : सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
चलती कार पर बोनट में लेटकर और दरवाजों पर लटककर स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में है। सड़क पर इस तरह के स्टंट न केवल यातायात नियमों की अनदेखी हैं, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं। पुलिस की कार्रवाई से ऐसे मामलों में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन का संदेश देने की कोशिश की जा रही है।


