Ankita Bhandari Case : राज्यपाल की नियुक्ति पर संग्राम, अंकिता को न्याय की मांग
रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव
Ankita Bhandari Case : सिक्किम के राज्यपाल पद पर दुष्यंत कुमार गौतम की नियुक्ति के बाद उत्तराखंड की राजनीति में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर फिर विवाद तेज हो गया है। अंकिता के परिवार ने कथित VIP एंगल की जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग की है। कांग्रेस ने भी विरोध जताया है, जबकि बीजेपी का कहना है कि गौतम के खिलाफ आरोपों के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं है। खुद दुष्यत गौतम अपने पर लगे आरोपों को खारिज कर चुके हैं। दरअसल उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग एक बार फिर सियासत के केंद्र में है…
Ankita Bhandari Case : अंकिता केस का VIP एंगल, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर सवाल
बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद विवाद गहरा गया है… अंकिता के परिजन कथित VIP एंगल की जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग कर रहे हैं… कांग्रेस ने नियुक्ति पर सवाल उठाए, तो बीजेपी ने गौतम के खिलाफ आरोपों को निराधार बताया है… अब विरोध प्रदर्शन से लेकर FIR तक मामला पहुंच गया है… ऐसे में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग अब एक बार फिर राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बन गई है…
Ankita Bhandari Case : अंकिता भंडारी केस, राज्यपाल पद, VIP एंगल और सियासत
एक तरफ परिवार कथित VIP एंगल की निष्पक्ष जांच चाहता है, तो दूसरी तरफ राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक टकराव तेज है… अब सबकी निगाहें CBI जांच और 19 अक्टूबर को होने वाले शपथ ग्रहण पर हैं…जांच का अहम सवाल कथित VIP एंगल से जुड़ा है। गौतम के खिलाफ आरोप अदालत में साबित नहीं हुए हैं।
Ankita Bhandari Case : राज्यपाल की कुर्सी पर विवाद, क्या अंकिता के मिला इंसाफ ?
दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 अक्टूबर को दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया। इसके बाद उत्तराखंड कांग्रेस ने इस नियुक्ति के विरोध में उपवास का ऐलान किया था। बहरहाल अब अंकिता भंडारी केस से जुड़े तार हैं, और राज्यपाल दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर रार है।।इसी मुद्दे पर करेंगे चर्चा लेकिन पहले कुछ बयान हैं वो सुन लेते हैं।।।
Ankita Bhandari Case : राज्यपाल दुष्यंत गौतम की नियुक्त पर सवाल
• दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के राज्यपाल
• अंकिता के परिवार ने उठाया कथित VIP एंगल
• CBI जांच पूरी होने तक नियुक्ति रोकने की मांग
• देशभर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
• राहुल गांधी ने अंकिता के परिवार से की मुलाकात
• विरोध को लेकर हरीश रावत समेत नेताओं पर FIR
• सितंबर 2022: अंकिता की हत्या, मई 2025: तीन दोषियों को उम्रकैद
• कथित VIP एंगल की जांच पर परिवार की नजर
Ankita Bhandari Case : अंकिता भंडारी हत्याकांड में अब तक क्या हुआ?
सितंबर 2022 में उत्तराखंड के पौड़ी जिले के वनंत्रा रिजॉर्ट में काम करने वाली 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की हत्या हुई थी। मामले में तीन आरोपियों को मई 2025 में उम्रकैद की सजा सुनाए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बावजूद कथित VIP एंगल की जांच को लेकर परिवार और राजनीतिक दलों की ओर से सवाल उठाए जाते रहे हैं।
परिवार की मांग है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच हो और यदि किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए। कथित VIP एंगल से जुड़े आरोपों की जांच और उनसे संबंधित तथ्यों की पुष्टि इस विवाद का अहम हिस्सा है।
ये भी जानिए : Trump Tariff Relief India : रूस से तेल खरीदने पर भारत को राहत, ट्रंप ने 100% टैरिफ के प्रावधान पर दी छूट


