झांसी से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंजर ट्रेन पर हरपालपुर के पास पथराव हुआ है। पहले से भरी ट्रेन के यात्रियों ने अंदर से ट्रेन के दरवाजे लगा लिए, जिसके बाद ट्रेन जब हरपालपुर पहुंची तो स्टेशन पर खड़े यात्रियों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन जब दरवाजे नहीं खुले तो भीड़ उग्र हो गई और ट्रेन पर पथराव कर दिया।
हरपालपुर स्टेशन हुए उपद्रव से महिलाओं और बच्चों में चीख पुकार मच गई। बाहर से ट्रेन पर हमला कर रहे लोग इस बात की भी परवाह नहीं कर रहे थे कि अंदर बच्चे और महिलाएं बैठी हैं। कुछ उपद्रवियों ने आपात खिड़की तोड़कर भी पत्थर बरसाए।
लगभग दस मिनट स्टेशन पर खड़ी ट्रेन पर बाहर से लगातार पथराव किया जाता रहा।





