Report: Arvind Chouhan
Gwalior Knife Attack ग्वालियर में नई सड़क स्थित कान्हा फैशन स्टूडियो के बाहर एक कर्मचारी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किए जाने का मामला सामने आया है। स्कूटी सवार बदमाश ने कर्मचारी मनीष लालवानी को दुकान से बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद लोगों की भीड़ जुटने लगी तो आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की आशंका
Gwalior Knife Attack प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पैसों के लेनदेन का विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हमले की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
घायल कर्मचारी अस्पताल पहुंचाया गया
Gwalior Knife Attack घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कर्मचारी मनीष लालवानी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
जनकगंज थाना क्षेत्र का मामला
Gwalior Knife Attack यह वारदात ग्वालियर के नई सड़क इलाके में कान्हा फैशन स्टूडियो के बाहर हुई। मामला जनकगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


