,

India China Ladakh Dispute: लद्दाख पर चीन की आपत्ति को भारत ने किया खारिज, कहा- अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है लद्दाख

India China Ladakh Dispute

BY: Yoganand Shrivastva

India China Ladakh Dispute लद्दाख के मुद्दे पर भारत और चीन के बीच बयानबाजी एक बार फिर चर्चा में है। भारत ने लद्दाख के 28 रणनीतिक स्थानों के मानक नाम निर्धारित करने के अपने कदम पर चीन की आपत्ति को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है और चीन के इनकार से यह स्थापित तथ्य नहीं बदल सकता।

विदेश मंत्रालय ने चीन को दिया जवाब

India China Ladakh Dispute चीन की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि लद्दाख भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी पक्ष के इनकार से इस तथ्य में बदलाव नहीं होगा।

28 स्थानों के मानक नाम किए गए निर्धारित

India China Ladakh Dispute रणधीर जायसवाल के अनुसार, लद्दाख में स्थित 28 स्थानों और भौगोलिक विशेषताओं की पहचान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के आधिकारिक नक्शे पर मानक नामों के साथ की गई है। यह प्रक्रिया लद्दाख और स्थानीय हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद पूरी की गई।

स्थानीय पहचान और जन-जागरूकता बढ़ाना है उद्देश्य

India China Ladakh Dispute विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आधिकारिक नक्शे पर इन स्थानों की पहचान दर्ज करने का उद्देश्य लोगों को उनके सही नामों और भौगोलिक पहचान से परिचित कराना है। इससे आम जनता के बीच इन स्थानों को लेकर जानकारी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

भारत ने अपने बयान के जरिए स्पष्ट किया है कि लद्दाख को लेकर उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं है। वहीं, चीन की ओर से इन स्थानों के नाम निर्धारित करने के कदम पर आपत्ति जताई गई थी।

Read this: 41st Installment : सीएम डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को आर्थिक संबल, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में भेजेंगे 41वीं किश्त

Chhattisgarh Patwari Strike: हड़ताल पर राजस्व मंत्री बोले, धान खरीदी में पारदर्शिता लाने PV ऐप लाए, सहयोग करें पटवारी

रायपुर/कोरबा/कोरिया। Chhattisgarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में PV ऐप की तकनीकी और व्यावहारिक…

Raigarh Patwari Strike: रायगढ़ के 256 पटवारी हड़ताल पर, PV ऐप की समस्याएं दूर करने समेत कई मांगें

रायगढ़, छत्तीसगढ़। Raigarh Patwari Strike: छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ ने अपनी विभिन्न…

UPI यूजर्स को दिवाली तक राहत, मर्चेंट पेमेंट पर MDR लागू करने का फैसला टला

BY: Yoganand Shrivastva UPI त्योहारी सीजन में डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों…

CJP प्रदर्शन पर भड़कीं Kunickaa Sadanand, मोदी सरकार से पूछे तीखे सवाल

Kunickaa Sadanand : अभिनेत्री कुनिका सदानंद एक बार फिर अपने बयान को…