,

Bhind Dumper Fire: भिंड में हाईवे किनारे खड़े डंपर में लगी भीषण आग, डीजल टैंक में हुआ धमाका

Bhind Dumper Fire

रिपोर्ट: पवन राजौरिया

Bhind Dumper Fire भिंड जिले के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के हाईवे किनारे खड़े एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा डंपर धू-धू कर जलने लगा और देखते ही देखते वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना हरगोविंदपुरा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-719 पर करीब सुबह 2:20 बजे की बताई जा रही है।

शौच के लिए रुका था चालक, अचानक लगी आग

Bhind Dumper Fire जानकारी के अनुसार डंपर चालक ने शौच के लिए सड़क किनारे वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान डंपर में अचानक आग लग गई। आग लगने का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग ने इंजन और कैबिन को अपनी चपेट में ले लिया।

आग बढ़ने के बाद डीजल टैंक में हुआ जोरदार धमाका

Bhind Dumper Fire आग लगातार बढ़ती गई और कुछ ही समय में डंपर पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। इस दौरान डीजल टैंक में जोरदार धमाका होने की भी जानकारी सामने आई है। दमकल के पहुंचने में देरी होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और डंपर जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

मालनपुर से पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू

Bhind Dumper Fire घटना की सूचना के बाद भिंड पुलिस ने मालनपुर थाना क्षेत्र से दमकल वाहन मौके पर भेजा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि मेहगांव से दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंच सका। संबंधित वाहन क्रमांक यूपी75-एटी-9297 बताया गया है, जो इटावा से चलकर गोहद के रास्ते डरमनपाली स्थित क्रेशर की ओर जा रहा था।

Read this: IND VS WI: भारत ने जीता पहला टी20 मैच, जानें कहां होगी दूसरे मुकाबले की जंग; जानें पूरी सीरीज का शेड्यूल

दिग्गज अभिनेता Nana Patekar का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Nana Patekar: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर से हिंदी…

Aaj ka Mausam: 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: मानसून अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, लेकिन…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. सूरजपुर मां-बेटी मर्डर-रेप…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच…

Chanakya Niti: सफलता चाहिए तो इन 5 बातों को जीवन में जरूर अपनाएं, हर कदम पर मिलेगा फायदा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और…