,

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

Deoghar ATM Theft

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सेवाधाम के बाहर लगे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने एटीएम का शटर तोड़कर पूरी मशीन ही उखाड़ ली और उसे अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

चार पहिया वाहन की मदद से दिया वारदात को अंजाम

Deoghar ATM Theft प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बदमाश एक चार पहिया वाहन से मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले एटीएम के शटर को क्षतिग्रस्त किया और फिर रस्सी की सहायता से पूरी एटीएम मशीन को वाहन से खींचकर बाहर निकाल लिया। इसके बाद मशीन को वाहन में लेकर फरार हो गए। सुबह जब स्थानीय लोगों ने शटर टूटा देखा और एटीएम मशीन गायब पाई, तब घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

Deoghar ATM Theft सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है, जिससे आरोपियों की पहचान में मदद मिल सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। एटीएम मशीन में कितनी नकदी मौजूद थी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Read this: Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Harmanpreet Kaur ने छोड़ी तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, अब कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान?

Harmanpreet Kaur : भारतीय महिला क्रिकेट में मंगलवार को बड़ा बदलाव देखने…

Deoghar ATM Theft: देवघर में एटीएम चोरी की बड़ी वारदात, शटर तोड़कर पूरी मशीन उखाड़ ले गए बदमाश

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar ATM Theft नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़…

IndiGo Airlines: इंडिगो की उड़ानें हुईं महंगी, आज से बढ़ा फ्यूल सरचार्ज

BY: Yoganand Shrivastva IndiGo Airlines हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए…

पाकिस्तानियों पर Mika Singh का बड़ा बयान, 2019 के विवाद को भी किया याद

Mika Singh : सिंगर मिका सिंह अपने बेबाक अंदाज और खुलकर अपनी…

Flydubai विमान को क्रैश कराने की कोशिश? को-पायलट ने पूछताछ में लिया गाजा का नाम

Flydubai : इजराइली ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘माको’ की रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में आज…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. MP में चक्रवात का…

Chanakya Niti: ऑफिस में बॉस के सामने भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, करियर पर पड़ सकता है असर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियों में व्यक्ति के व्यवहार, अनुशासन, सफलता…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन मेष से मीन…