Agriculture Department : कृषि विभाग में 1500 पदों पर होगी नई भर्ती
Agriculture Department : भोपाल, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने 5 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आयोजन पदोन्नत शासकीय सेवकों द्वारा भोपाल के रवींद्र भवन में किया गया। सीएम डॉ. यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के 44 दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने इस दौरान कृषि विभाग की जबरदस्त तारीफ की। उन्होंने प्रदेश के खाली पदों पर नई भर्तियां करने की बात भी कही।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कृषि विभाग ऐसा विभाग है जो प्रकृति के साथ सबसे ज्यादा तालमेल बैठाता है। कृषि विभाग होने वाला बदलाव को बहुत नजदीक से देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। हमारा कृषि विभाग भी उस दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का 12 साल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है।

इस कार्यकाल में कठिन से कठिन काम हुए हैं। इन कामों को करने के लिए कलेजा चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी अपने कार्यकाल के पहले दिन संसद और संविधान को प्रणाम किया। उन्होंने संकल्प के साथ विकास को आगे बढ़ाया। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम जहां पूरी दुनिया को आश्चर्यचकित कर रहे हैं, तो वहीं हमें गौरवांवित कर रहे हैं।
Agriculture Department : हमारी संस्कृति ‘जीयो और जीने दो’ की
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के बाद जब खेल होते थे तो हमारा ध्यान इस पर रहता था कि पाकिस्तान ने कितने खेल जीते। हम ये देखते थे कि हम पाकिस्तान से ऊपर हैं कि नीचे हैं। बात यहीं खत्म हो जाती थी। आज एशियाड में हम 4 नंबर पर हैं, जबकि पाकिस्तान 28वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमें ‘जीयो और जीने दो’ की तरफ ले जाती है।
आज हमारा देश दुनिया को बता रहा है कि शाकाहार के आधार पर गोल्ड मेडल लाए जा सकते हैं। हमारी क्रिकेट की तीन टीमें तीनों मैच जीत कर इतिहास बना रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में पाकिस्तान की टीम के तत्कालीन कप्तान इमरान कहता था कि कोई भी फैसला करना हो तो क्रिकेट मैच के आधार पर करा लो। आज पाकिस्तान का पता नहीं चल रहा कि कहां गई टीम, कहां गए खिलाड़ी। ये बदलते दौर का भारत है।
Agriculture Department : एक-दूसरे से अलग नहीं विभाग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह प्रदेश साढ़े 8 करोड़ के नागरिकों का परिवार है। हमने प्रधानमंत्री मोदी के भाव के अनुरूप हमारी सरकार ने चार वर्गों के आधार पर काम को विभक्त किया। जन-कल्याण के लिए सारे विभागों को मिला दिया गया है। कोई विभाग एक-दूसरे के अलग नहीं है। हम सभी विभागों की चिंता करते हैं तो हमें लगता है कि हम परिवार की चिंता कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की वजह से देश फूड बास्केट बना और मध्यप्रदेश और आगे बढ़ा। जब पौने 14 लाख किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं का संकलन हुआ तो मध्यप्रदेश नंबर-1 हो गया। कृषि विभाग डिपार्टमेंट नहीं डेवलपमेंट है। मैं कृषि विभाग के काम को महसूस करता है। इस विभाग ने लोगों के चेहरे बदल दिए। आपके जरिये फाइलें खेतों की मेढ़ तक पहुंचती हैं और किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाती हैं।
Agriculture Department : नए पदों पर जारी रहेगी भर्ती
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले बीमारू राज्य माना जाता था, लेकिन अब तेजी से विकास कर रहा है। पदोन्नति का जितना संतोष आपको है, उतना ही मुझे भी है। हालांकि, ये पदोन्नति बहुत पहले हो जाना चाहिए थी। राज्य सरकार ने 3357 शासकीय सेवकों की पदोन्नति हुई है। मैं आपको सभी को इसके लिए बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी उन परिवारों के प्रति भी है, जिन्हें हमारे साथी छोड़ गए हैं। इसलिए हमने अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का भी निराकरण किया है।
हम अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों को शून्य करेंगे। हमारी सरकार और विभाग इन परिवारों का दुख मिटाने के लिए एक साथ काम कर रही है। हम प्रमोशन का काम चालू वर्ष में भी जारी रखेंगे। हम आगे बढ़ने के लिए नया लक्ष्य तय कर रहे हैं। प्रमोशन से जो पद खाली हो रहे हैं, उन्हें भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में 1500 पदों पर नई भर्ती होने वाली है। हमारी सरकार के इस कार्यकाल में हमने 85 हजार लोगों भर्ती दे दी है। अगले साल तक हम एक लाख नए पदों पर भर्ती करेंगे।


