,

BJP Rajya Sabha Candidates: राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने दो उम्मीदवारों का किया ऐलान, कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से टिकट

BJP Rajya Sabha Candidates

BY: Yoganand Shrivastva

BJP Rajya Sabha Candidates भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए रविवार को दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों सीटों पर होने वाली चुनावी प्रक्रिया के बीच बीजेपी की ओर से उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं।

उत्तराखंड में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होना है। इसके चलते राज्य की एक सीट पर द्विवार्षिक चुनाव कराया जा रहा है।

कोयल मल्लिक की सीट पर ही हो रहा उपचुनाव

BJP Rajya Sabha Candidates पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। यह सीट कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक इस सीट के लिए भी 16 अक्टूबर को मतदान होगा।

कोयल मल्लिक को बीजेपी ने अब इसी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले 2026 में हुए राज्यसभा चुनाव में वह पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में चुनी गई थीं।

16 अक्टूबर को होगा मतदान

BJP Rajya Sabha Candidates उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए द्विवार्षिक चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की एक सीट के लिए उपचुनाव 16 अक्टूबर को होगा। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा और इसके बाद मतगणना होगी। उत्तर प्रदेश में नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी।

राज्यसभा चुनाव में संबंधित राज्यों के निर्वाचित विधायक मतदान करते हैं। बीजेपी द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Read this: Meerut Car Viral Video: मेरठ में बोनट पर पत्नी को बैठाकर कार दौड़ाने का आरोप, वीडियो वायरल

Varanasi News : जो कल तक चोर थे आज दरोगा बनने का कर रहे ढोंग: सीएम योगी

Varanasi News : वाराणसी में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…

Canada में हिजाब, पगड़ी और क्रॉस पहनने पर रोक बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यूबेक के बिल 21 को दी मंजूरी

Canada: कनाडा के क्यूबेक प्रांत में सरकारी कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीक पहनने…

CG: सांसद लक्ष्मी वर्मा सड़क हादसे में घायल; जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

CG: 1. सड़क हादसे में सांसद लक्ष्मी वर्मा का हाथ फ्रैक्चर, गनमैन…

MP: मोबाइल स्कैम से लेकर शीतलहर तक; जानिए प्रदेश के ताजा अपडेट

MP: 1. पुराने मोबाइल खरीदने के बहाने साइबर ठगी, निजी फोटो और…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 28 नवंबर 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…