Report: Prem Shrivastva
NH-33 Bus Accident जमशेदपुर में एनएच-33 पर झाबरी गांव के समीप बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलकाता से रांची जा रही ‘ऊं शिवम’ नामक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 25 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिनमें कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
स्थानीय लोगों ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला
NH-33 Bus Accident हादसे की जानकारी मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
सड़क पर पलटी बस से यातायात प्रभावित
NH-33 Bus Accident बस के सड़क के बीचोंबीच पलट जाने के कारण एनएच-33 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त बस को हटाने की कार्रवाई शुरू कराई। बाद में हाईड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद एनएच-33 पर यातायात सामान्य हो सका।
Read this: Datia News: 12 घंटे में चोरी का खुलासा, 22.20 लाख का माल बरामद; दो आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़े गए


