BY: Yoganand Shrivastva
Hajipur Job Camp हाजीपुर में युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 5 अक्टूबर 2026 को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, वैशाली में जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार शिविर में निजी क्षेत्र की कंपनियां अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगी। जिला प्रशासन ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
12वीं पास युवाओं के लिए 100 रिक्तियां
Hajipur Job Camp जिला नियोजन पदाधिकारी, वैशाली के अनुसार जॉब कैंप में दो अलग-अलग पदों के लिए कुल 100 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,200 से 25,000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 9,000 से 11,000 रुपये तक स्टाइपेंड का प्रावधान बताया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों का कार्यस्थल दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरु, चेन्नई और पुणे में होगा। नौकरी में मुख्य रूप से वेयरहाउस में पिकिंग, पैकिंग और इन्वेंट्री मैनेजमेंट से जुड़े कार्य शामिल होंगे।
रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन जरूरी
Hajipur Job Camp जॉब कैंप में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का बिहार रोजगार सेतु पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को 5 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे तक जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, वैशाली परिसर में अपने बायोडाटा के साथ पहुंचना होगा।
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक-पत्र तथा पासपोर्ट साइज के दो रंगीन फोटो साथ लाने होंगे। जिला प्रशासन ने युवाओं से इस रोजगार अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
Read this: Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या राव पर बड़ी कार्रवाई, सोना तस्करी मामले में 102.5 करोड़ का जुर्माना


