रिपोर्ट: उमंग पाण्डेय
Basti POCSO Case गौर थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप
Basti POCSO Case पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल रहीम के रूप में हुई है, जो गौर थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि उसने एक नाबालिग लड़की को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

घर पर दबिश देकर किया गिरफ्तार
Basti POCSO Case मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी, जहां वह मौजूद मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज है मामला
Basti POCSO Case पुलिस के अनुसार मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
Read this: यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की PM Modi की कोशिशों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- उनके पास हैं अच्छे विचार


