रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव, विशेष संवाददाता
MP Sports Asian Games : मध्यप्रदेश के खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। देश दुनिया के मैदानों में नए कीर्तिमान रच रहे हैं। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का दम दिखाया है। देश-दुनिया के खेल मंचों पर खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मध्यप्रदेश का परचम लहराया है। किसी ने पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया, तो किसी ने अपने खेल से नई पहचान बनाई। वजह है एमपी में खेलों में बढ़ते अवसर, बेहतर सुविधाएं और प्रतिभाओं को मिल प्रोत्साहन।
MP Sports Asian Games : खिलाड़ियों ने दिखाया दम, MP का लहराया परचम
खेल प्रतिभाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की चमक बिखेर रही हैं। एथलेटिक्स से लेकर शूटिंग, हॉकी, कुश्ती, तैराकी और दूसरे खेलों तक, खिलाड़ियों ने मेहनत, जुनून और अनुशासन के दम पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभा अब सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। छोटे शहरों, कस्बों और गांवों से निकलकर खिलाड़ी बड़े मंच तक पहुंच रहे हैं।सुविधाओं और प्रशिक्षण के विस्तार से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल रहा है।
MP Sports Asian Games : खिलाड़ियों ने मारा मैदान, बढ़ा मध्यप्रदेश का मान
खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंशानुसार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश लगातार खेलों के मामले में उन्नति कर रहा है। खेल, खिलाड़ी और खेल मैदान का उन्नयन हो हमारा लक्ष्य है। हम मध्यप्रदेश में बहुत ही सफलतापूर्वक 18 खेलों की 11 अकादमी चला रहे हैं। मुख्यमंत्री स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स योजना अंतर्गत प्रदेश की सभी 230 विधानसभा में एक खेल अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।
MP Sports Asian Games : मुख्यमंत्री का नेतृत्व, खेलों में बढ़ रहा मध्यप्रदेश
अभी तक मध्यप्रदेश को 8 मेडल एशियन गेम्स में मिले हैं, हमारे खिलाड़ियों ने स्वर्ण से लेकर कांस्य पदक तक जीता है, एशियन गेम्स में हमारी अच्छी सहभागिता रही है। सरकार टैलेंट सर्च के माध्यम से नई प्रतिभा को तलाश कर उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर लगातार काम कर रहे हैं मध्यप्रदेश सबसे ज्यादा खेल अधोसंरचना वाला राज्य बनने जा रहा है। आगे भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करें यही लक्ष्य है।।।
MP Sports Asian Games : खेल अकादमी में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं
• अकादमी के खिलाड़ियों को पूरी तरह निःशुल्क और विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाती हैं, जो इस प्रकार हैं:
• आवास एवं भोजन: सुरक्षित आवासीय परिसर और खेल विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित विशेष न्यूट्रिशन डाइट।
• अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण: देश-विदेश के उच्च स्तरीय और प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा वैज्ञानिक पद्धति से ट्रेनिंग।
• आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर: अंतरराष्ट्रीय मानकों के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, वर्ल्ड-क्लास शूटिंग रेंज, एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉटर स्पोर्ट्स बोट हाउस और आधुनिक जिम्नेजियम।
• स्पोर्ट्स साइंस: फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूट्रिशनिस्ट, स्पोर्ट्स साइकोलॉजिस्ट, वीडियो एनालिस्ट और बायो-मैकेनिक्स लैब की व्यवस्था।
• मेडिकल सपोर्ट: खिलाड़ियों के इलाज के लिए मेडिकल सुविधाएं और मेडिकल इंश्योरेंस।
• शिक्षा व्यवस्था: स्कूल और कॉलेज में पूरी तरह से निःशुल्क पढ़ाई की व्यवस्था।
• ट्रेनिंग एक्सपोजर: राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ट्रेनिंग कैंपों में भाग लेने का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाती है।
• इक्विपमेंट सपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय स्तर के आधुनिक खेल उपकरण अकादमी द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं।
• स्पोर्ट्स किट: बोर्डिंग एवं डे-बोर्डिंग खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता की स्पोर्ट्स किट दी जाती है।
• एसोशिएसन के साथ मिलकर खेलों एमपी यूथ गेम्स का आयोजन ब्लॉक स्तर से लेकर राज्य स्तर तक
• एशियन वुमेंस हॉकी चैम्पियनशिप और एशियन रोइँग चैम्पियनशिप का आयोजन भोपाल में कर रहे हैं
MP Sports Asian Games : मध्य प्रदेश की 11 मुख्य अकादमियां (18 खेल)
• शूटिंग अकादमी – भोपाल, एथलेटिक्स अकादमी – भोपाल
• वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी (कायकिंग-कैनोइंग, रोइंग, सेलिंग) – भोपाल
• पुरुष एवं महिला हॉकी अकादमी – भोपाल एवं ग्वालियर
• मार्शल आर्ट्स अकादमी (जुडो, कराटे, कुश्ती, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, फेंसिंग) – भोपाल
• तीरंदाजी (Archery) अकादमी – जबलपुर, घुड़सवार (Equestrian) अकादमी – भोपाल
• बैडमिंटन अकादमी – ग्वालियर, मलखंब एवं स्विमिंग अकादमी – उज्जैन
• ट्रायथलॉन अकादमी – भोपाल, महिला क्रिकेट अकादमी – शिवपुरी
MP Sports Asian Games : एशियाई खेल पदक विजेता और प्रवेश अवधि
खिलाड़ी का नाम खेल / स्पर्धा पदक
पूजा वस्त्रकार / क्रांति गौड़ क्रिकेट (महिला टीम) स्वर्ण (1)
मनीषा कीर शूटिंग (शॉटगन) – महिला ट्रैप रजत (2)
नेहा ठाकुर (नी ढांडा) शूटिंग (शॉटगन) – महिला ट्रैप / मिक्स्ड टीम स्वर्ण (1), रजत (1)
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग (रायफल) – 50m रायफ़ल 3P टीम रजत (1)
आशी चौकसे शूटिंग (रायफल) – 50m रायफ़ल 3P टीम रजत (1)
जय मीना सॉफ्ट टेनिस (पुरुष एकल) कांस्य (1)
MP Sports Asian Games : अन्य खेल जिनमें मेडल आने की संभावना (शेड्यूल)
• हॉकी: 18 सितंबर से 3 अक्टूबर (6 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता)
• सेलिंग: 26 सितंबर से 2 अक्टूबर (7 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता)
• कैनो स्लालम: 29 सितंबर से 2 अक्टूबर (3 महिला एवं 2 पुरुष खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभागिता)
• जूडो: सितंबर से 1 अक्टूबर तक (महिला 57 किग्रा वर्ग में 1 महिला खिलाड़ी द्वारा प्रतिभागिता)
Read More : IND vs PAK Hockey : भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटाई, एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया


