,

Khajrana Temple Prayer : 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए खजराना मंदिर में हुई पूजा-अर्चना

Khajrana Temple Prayer for Machhar

Khajrana Temple इंदौर। इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना और प्रार्थना की गई। इस दौरान भगवान श्री गणेश से उनके जल्द स्वस्थ होने और उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

कैप्टन स्मित मच्छार ने विपरीत परिस्थितियों में अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। उनके साहस और समर्पण ने देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया है और उन्हें लेकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

खजराना गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश से प्रार्थना की गई कि कैप्टन स्मित मच्छार को जल्द स्वास्थ्य लाभ मिले और वे पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।

Captain Smit Machchhar
174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित की PM Modi ने की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप बोले हीरो है भारतीय पायलट

Khajrana Temple आपको बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के विमान में बुधवार को उस समय बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो गई, जब उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। विमान में 174 लोग सवार थे। घटना के बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Khajrana Temple इस घटना में भारतीय कप्तान स्मित मच्छार गंभीर रूप से घायल हुए। रिपोर्टों के अनुसार, सह-पायलट ने उन पर हमला किया था और विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिसके बाद यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों ने हमलावर को काबू में करने में मदद की।

कैप्टन स्मित मच्छार की कर्तव्यनिष्ठा और साहस की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनके साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कैप्टन स्मित मच्छार को ‘भारतीय हीरो’ के रूप में संबोधित किया है।

Read More : 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित की PM Modi ने की तारीफ, डोनाल्ड ट्रंप बोले हीरो है भारतीय पायलट

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…