,

CM Mohan Meets PM Modi : सीएम मोहन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए किया आमंत्रित

CM Mohan Meets PM Modi Global investors summit 2027

CM Mohan Meets PM Modi : नई दिल्ली, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और निवेश से जुड़े विषयों की जानकारी प्रधानमंत्री को दी।

CM Mohan Meets PM Modi : विकास, निवेश और रोजगार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे अनुकूल वातावरण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

CM Mohan Meets PM Modi

CM Mohan Meets PM Modi : ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की दी जानकारी

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश में शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ के संबंध में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने प्रदेश में जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

CM Mohan Meets PM Modi : ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 17 सितंबर से मध्यप्रदेश में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रदेशभर में आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। उन्होंने अभियान के माध्यम से जनभागीदारी, सेवा और जनकल्याण से जुड़े आयोजनों के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की इस मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश के विकास, निवेश और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

ये भी जानिए : IND vs PAK Hockey : भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से धूल चटाई, एशियन गेम्स हॉकी फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

Sagar News: इमारती लकड़ी का लाइसेंस देने मांगी रिश्वत, वनरक्षक को 4 साल की सजा

रिपोर्टर-आदर्श दुबे Sagar News: सागर में इमारती लकड़ी के व्यापार का लाइसेंस…

Narmadapuram News: PDS दुकानों में ₹1.04 करोड़ के राशन की हेराफेरी, पिता-पुत्र पर FIR के निर्देश

Narmadapuram News: नर्मदापुरम जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की दो दुकानों…

Nazirabad News: गौवंश वध मामले का खुलासा, 30 बोर की रायफल और दो कारों के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Nazirabad News: भोपाल जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सवोदरा में…

Korba News: 18 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना

Korba News: कोरबा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न…

Bhopal: ‘नशा मुक्त मध्यप्रदेश,’ के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए…

Gariyaband News: फांसी पर मिले युवक के शव को परिजनों ने बताया संदिग्ध, हत्या की आशंका जताई

Gariyaband News: गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र के ग्राम टेका में…

कौन हैं Ruhani Sharma? अनुष्का शर्मा की कजिन होने का दावा, विराट कोहली को बताया था अपना जीजू

Ruhani Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इन दिनों…

Madhupur Nagar Parishad: प्रदीप दास की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नपा कर्मियों ने थाने का किया घेराव

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur Nagar Parishad मधुपुर नगर परिषद के राजस्व निरीक्षक…