,

Dr Mohan Yadav Kanha Visit: 1 अक्टूबर को कान्हा पहुंचेंगे CM डॉ. मोहन यादव, जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में शिफ्ट करने का करेंगे शुभारंभ

dr-mohan-yadav-kanha-visit-october-1/

Report by: Ashok Agrawal

Dr Mohan Yadav Kanha Visit: मंडला से बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 अक्टूबर को कान्हा नेशनल पार्क के सूपखार क्षेत्र के संभावित दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कान्हा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम को लेकर अधिकारी और कर्मचारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान जंगली भैंसों को छोटे बाड़े से बड़े बाड़े में शिफ्ट करने के कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के शुभारंभ कार्यक्रम में भी उनके शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Dr Mohan Yadav Kanha Visit में महिला सशक्तिकरण और वन्यजीव संरक्षण पर जोर

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और वन्यजीव संरक्षण में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अभिनव कार्यक्रम की शुरुआत भी की जाएगी। इसके जरिए वन्यजीव संरक्षण और सुरक्षा से जुड़े कार्यों में महिलाओं की भूमिका को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

वहीं वन सुरक्षा समितियों और जंगली भैंसों के परिवहन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किए जाने की भी योजना है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए कान्हा प्रबंधन अलर्ट मोड पर है और कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।

कान्हा टाइगर रिजर्व के अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

read also: Gulveer Singh Asian Games: अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने रचा इतिहास, 5000 मीटर में कांस्य जीतकर पूरी की मेडल हैट्रिक

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 22 नवंबर 2026, रविवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Salman Khan ने किया ‘दबंग 4’ का ऐलान, लेकिन नहीं बनेगी ‘बजरंगी भाईजान 2’; बताई सीक्वल न बनाने की वजह

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि:…