,

Ujjain की शाही मस्जिद पर कल फिर चलेगा काम, स्वेच्छा से हटाया जा रहा सड़क चौड़ीकरण की जद में आया हिस्सा

/ujjain-shahi-masjid-road-widening-work-update/

Ujjain: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुक्रवार सुबह शुरू हुआ। मस्जिद कमेटी के सदस्य फहीम सिकंदर के मुताबिक, शहर काजी और कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशासन के साथ बातचीत के बाद शांतिपूर्ण तरीके से काम शुरू करने पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज सड़क चौड़ीकरण के काम का सम्मान करता है और इसकी जद में आ रहे हिस्से को स्वेच्छा से हटाने में सहयोग कर रहा है।

फहीम सिकंदर ने बताया कि मस्जिद कमेटी की कोशिश थी कि धार्मिक स्थल को यथासंभव सुरक्षित रखा जाए। हालांकि, आपसी सहमति नहीं बन पाने के बाद सड़क चौड़ीकरण की सीमा में आ रहे हिस्से को हटाने का निर्णय लिया गया। उनके अनुसार, शुरुआत में प्रशासन की ओर से कोई जेसीबी या पोकलेन मशीन मौके पर नहीं लाई गई। इसके बजाय मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वयं अपने हाथों से दीवार के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम शुरू किया।

उन्होंने बताया कि मस्जिद का कितना हिस्सा हटाया जाएगा, इस पर अभी अंतिम निर्णय होना बाकी है। फिलहाल करीब तीन से आठ फीट हिस्से को लेकर चर्चा चल रही है। आवश्यकता के अनुसार आगे मशीनों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

Ujjain: रात में कुछ देर गर्म हुआ माहौल, अब शांतिपूर्वक काम जारी रखने की तैयारी

फहीम सिकंदर के अनुसार, रात में निर्णय की जानकारी सभी लोगों तक नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ देर के लिए माहौल गर्म हो गया था। इस दौरान पथराव की स्थिति भी बनी। हालांकि, वरिष्ठ लोगों की बातचीत और प्रभावित हिस्से को स्वेच्छा से हटाए जाने की जानकारी सामने आने के बाद स्थिति शांत हो गई।

मस्जिद कमेटी के सदस्य ने बताया कि प्रभावित हिस्सा हटाने का काम आगे भी लगातार जारी रहेगा। पूरी प्रक्रिया में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने में करीब सात से आठ दिन का समय लग सकता है। जरूरत के अनुसार मशीनों की मदद ली जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शनिवार सुबह से एक बार फिर काम शुरू किया जाएगा।

read also: 29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरं.. 1. मानसून की रफ्तार थमी,…

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 3 दिन से पेड़…

29 September Panchang: आज तृतीया तिथि और भरणी नक्षत्र, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

29 September Panchang: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को हिंदू पंचांग के अनुसार…