Report: Imran khan
आंगनवाड़ी से लौट रही थी बच्ची, रास्ते में आरोपी ने बुलाया
Chhatarpur News छतरपुर जिले के खजुराहो में 4 साल 9 महीने की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 70 वर्षीय हरि रैकवार ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपनी गोद में बैठाया और उसके साथ गलत हरकत की। घटना 24 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची आंगनवाड़ी से लौट रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने उसे बुलाया।
रोते हुए घर पहुंची बच्ची, परिजनों को बताई घटना
Chhatarpur News पीड़िता की मां के अनुसार, घटना के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। उसकी पेशाब वाली जगह से खून निकल रहा था। मां के पूछने पर डरी हुई बच्ची ने बताया कि बब्बा ने उसके साथ गलत हरकत की है। अगले दिन बच्ची ने आरोपी की पहचान भी कर दी। इसके बाद परिजनों ने आरोपी से पूछताछ की और थाने में शिकायत दर्ज कराई। बच्ची को दर्द होने पर डॉक्टर के पास भी ले जाया गया।
12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के बाद जेल भेजा
Chhatarpur News खजुराहो थाना प्रभारी नंदकिशोर सोलंकी ने बताया कि मामला पॉक्सो एक्ट से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरि रैकवार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 65(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


