China on India UNSC : दुनिया की सबसे बड़ी कूटनीतिक संस्था… और भारत की बढ़ती दावेदारी…UNSC में स्थायी सीट के लिए भारत की मुहिम को रूस का एक बार फिर बड़ा समर्थन मिला है…जहां एक ओर रूस ने भारत की दावेदारी का खुलकर समर्थन किया तो वहीं जर्मनी और जापान को स्थायी सदस्य बनाए जाने का विरोध किया है…रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि सुरक्षा परिषद में एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका का प्रतिनिधित्व बढ़ना चाहिए। हम ब्राजील और भारत की स्थायी सदस्यता की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं।
China on India UNSC : जर्मनी-जापान का विरोध, सुरक्षा परिषद में 5 परमानेंट मेंबर
लावरोव ने सुरक्षा परिषद में पश्चिमी देशों की अतिरिक्त सीटों का भी विरोध किया। खासतौर पर जर्मनी और जापान का नाम लेते हुए उन पर ‘सैन्यवाद और बदले की भावना की ओर बढ़ने का आरोप लगाया। लावरोव ने कहा कि UNSC में सुधार के दौरान मौजूदा स्थायी सदस्यों के अधिकारों और शक्तियों में कमी नहीं होनी चाहिए। ऐसे में UNSC सुधार को लेकर कूटनीतिक तस्वीर बेहद दिलचस्प हो गई है…आपको बता दें कि दुनिया की 17 फीसदी आबादी भारत में रहती है। 142 करोड़ जनसंख्या के साथ भारत दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। ऐसे में UNSC में इतनी बड़ी आबादी का रिप्रेजेंटेशन होना जरूरी है। पिछले एक दशक में भारत की औसतन सालाना विकास दर 7 प्रतिशत से ज्यादा रही है।
China on India UNSC : भारत UNSC में छठी परमानेंट सीट का सबसे मजबूत दावेदार
यह चीन के बाद किसी भी दूसरे बड़े देश की तुलना में सबसे ज्यादा है। इस आर्थिक ताकत को UNSC में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इंटरनेशनल थिंक टैंक ‘अटलांटिक काउंसिल’ के सर्वे के मुताबिक यदि अगले एक दशक में UNSC का विस्तार होता है तो उसमें सबसे ज्यादा मौके भारत के लिए होंगे। एक्सपर्ट्स के बीच कराए गए सर्वे के अनुसार, भारत के स्थायी सदस्य बनने की संभावना 26 प्रतिशत रहेगी।
China on India UNSC : भारत के समर्थन में P5 के कौन?
- अमेरिका — समर्थन
- फ्रांस — समर्थन
- ब्रिटेन — समर्थन
- रूस — समर्थन
- चीन — स्पष्ट समर्थन नहीं
China on India UNSC : UNSC REFORM का पेंच
- भारत — स्थायी सीट की मांग
- ब्राजील — स्थायी सीट की मांग
- जर्मनी — स्थायी सीट की मांग
- जापान — स्थायी सीट की मांग
- अफ्रीका — स्थायी प्रतिनिधित्व की मांग
China on India UNSC : भारत की UNSC यात्रा
1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78
1984-85, 1991-92, 2011-12, 2021-22
China on India UNSC : UNSC में कितने सदस्य ?
- कुल सदस्य — 15, स्थायी सदस्य — 5
- अस्थायी सदस्य — 10
- स्थायी सदस्य — चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका
- P5 के पास — वीटो पावर
आज चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के मुद्दे पर भारत का विरोध करता है, लेकिन एक समय भारत ने चीन को सुरक्षा परिषद में स्थायी जगह दिलाने का समर्थन किया था। तो सवाल सिर्फ भारत की दावेदारी का नहीं…सवाल है कि क्या 1945 की दुनिया के हिसाब से बनी सुरक्षा परिषद 2026 की दुनिया का प्रतिनिधित्व कर रही है ? भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका के बीच स्थायी सीट की मांग लगातार तेज है…अब रूस के ताजा समर्थन ने इस बहस को एक बार फिर दुनिया के मंच पर ला दिया है।
Read More : Google का 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle


