,

Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Police Encounter

Report: Anmol kumar

Police Encounter उन्नाव में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी को एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

नरेश जायसवाल पर चाकू से हमला करने का आरोप

Police Encounter पुलिस के अनुसार सिकंदरपुर सिरोसी निवासी शैल जायसवाल ने 26 सितंबर को कोतवाली सदर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 25 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे उनके घर के सामने रहने वाला शहबान उनके पति नरेश जायसवाल से बातचीत कर रहा था। आरोप है कि नरेश के घर के अंदर जाने के दौरान शहबान ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे नरेश के गले में गंभीर चोट आई।

नरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया। पुलिस के मुताबिक वहां उसकी हालत सामान्य बताई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की थीं।

घेराबंदी के दौरान पुलिस पर फायरिंग का दावा

Police Encounter पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब 9:10 बजे सूचना मिली कि हत्या के प्रयास का आरोपी शहबान नादाखेड़ा गांव में मौजूद है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किए जाने की बात पुलिस ने कही है।

आरोपी पर पहले से भी दर्ज है मुकदमा

Police Encounter गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहबान पुत्र रहमान निवासी सिकंदरपुर सिरोसी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या के प्रयास की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शहबान के खिलाफ गंगाघाट थाने में वर्ष 2021 में चोरी संबंधी धाराओं में भी मुकदमा दर्ज है।

Read this: Chanakya Niti for Marriage : रिश्ते में प्यार है लेकिन भरोसा कम? चाणक्य नीति की ये 3 बातें रिश्ते को बना सकती हैं मजबूत

Mahanadi Water Level बढ़ा, शिवरीनारायण में अलर्ट; शबरी सेतु पर आवागमन बंद

रिपोर्टर: देवेन्द्र श्रीवास Mahanadi Water Level : जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले…

Google का 28वां जन्मदिन, पुराने दौर की याद दिला रहा खास Doodle

by: vijay yadav Google नई दिल्ली। दुनिया के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन…