,

Sanskrit University Convocation Ceremony : उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह, 32 विद्यार्थियों को मिले स्वर्ण पदक

Sanskrit University Convocation Ceremony

रिपोर्ट: धर्मराज | हरिद्वार

Sanskrit University Convocation Ceremony : हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह हरिद्वार में आयोजित किया गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ।

दीक्षांत समारोह के दौरान करीब 36 छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 32 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा चार विशिष्ट व्यक्तियों को मानद उपाधियां भी प्रदान की गईं।

Sanskrit University Convocation Ceremony : संस्कृत में दिया राज्यपाल ने संबोधन

समारोह की खास बात यह रही कि राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपना संबोधन संस्कृत भाषा में दिया। उन्होंने संस्कृत के महत्व और आधुनिक दौर में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

राज्यपाल ने कहा कि संस्कृत केवल एक प्राचीन भाषा नहीं, बल्कि हमारी सोच और ज्ञान की भाषा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में संस्कृत का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर समन्वय देखने को मिल सकता है।

Sanskrit University Convocation Ceremony : स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यार्थियों में उत्साह

दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक और उपाधियां हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने इस उपलब्धि को अपने शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और अतिथियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम में संस्कृत शिक्षा, शोध और आधुनिक तकनीक के साथ इसके विस्तार की संभावनाओं पर भी जोर दिया गया।

read more : Char Dham Yatra Suspended: उत्तराखंड में दो दिन थमी चारधाम यात्रा, कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…