BY: Yoganand Shrivastva
Char Dham Yatra Suspended उत्तराखंड में खराब मौसम और भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 26 सितंबर की दोपहर से 27 सितंबर 2026 तक यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है। मौसम सामान्य होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सभी जिलाधिकारियों को जारी किए गए निर्देश
Char Dham Yatra Suspended मौसम विज्ञान केंद्र से मिले पूर्वानुमान और उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की जानकारी के आधार पर चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन, चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश ने यह निर्णय लिया है। इस संबंध में गढ़वाल मंडल के सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे गए हैं।
Char Dham Yatra Suspended निर्देशों में देश-विदेश से चारधाम दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रा स्थगित रखने और अपने-अपने जिलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
शनिवार और रविवार को कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट
Char Dham Yatra Suspended मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट तथा हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रविवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पांच जिलों में स्कूल बंद, सीएम ने की सतर्क रहने की अपील
Char Dham Yatra Suspended खराब मौसम के चलते शनिवार को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और रुद्रप्रयाग जिलों में एहतियात के तौर पर सभी स्कूल बंद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है।
उन्होंने रेड अलर्ट के दौरान गैर-जरूरी यात्रा से बचने और बेहद जरूरी होने पर ही मौसम तथा सड़क की स्थिति की जानकारी लेने के बाद यात्रा करने की सलाह दी। साथ ही लोगों से स्थानीय प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।


