BY: Yoganand Shrivastva
YouTube Channel गोरखपुर के एक यूट्यूबर का चैनल डिमोनेटाइज होने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। यूट्यूबर नीतीश कुमार ने दावा किया है कि यूट्यूब से होने वाली अपनी कमाई सार्वजनिक करने के 48 घंटे बाद उनके चैनल की मोनेटाइजेशन सुविधा बंद हो गई।
नीतीश कुमार ने 23 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने यूट्यूब से हुई कमाई की जानकारी दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और इसे 15 लाख से अधिक बार देखा गया।
एक महीने में 2 लाख रुपये से अधिक की कमाई
YouTube Channel नीतीश के अनुसार, वह “न्यू बॉर्न वर्ल्ड टीवी” नाम से यूट्यूब चैनल संचालित करते हैं। उनके चैनल पर 91 हजार से अधिक सब्सक्राइबर हैं और अधिकांश दर्शक अमेरिका से हैं। उन्होंने बताया कि अगस्त महीने में चैनल से उन्हें 2394.77 डॉलर यानी करीब 2.29 लाख रुपये की आय हुई थी।
कम्युनिटी गाइडलाइन उल्लंघन बना वजह
YouTube Channel यूट्यूबर का कहना है कि उनके चैनल पर नवजात शिशुओं से संबंधित सामग्री प्रकाशित की जाती है। कुछ वीडियो यूट्यूब की नीतियों के अनुसार हानिकारक सामग्री की श्रेणी में आ गए, जिसके कारण प्लेटफॉर्म ने चैनल की मोनेटाइजेशन सुविधा अस्थायी रूप से बंद कर दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चैनल की कमाई बंद होने का कारण कमाई का खुलासा करना नहीं, बल्कि कम्युनिटी गाइडलाइन से जुड़ी आपत्तियां हैं। यूट्यूब के नियमों के अनुसार आवश्यक सुधार और समीक्षा के बाद चैनल को दोबारा मोनेटाइज किया जा सकता है।
री-मोनेटाइजेशन की उम्मीद बरकरार
YouTube Channel नीतीश का कहना है कि वह अपने कंटेंट की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव करेंगे। इसके बाद यूट्यूब से दोबारा मोनेटाइजेशन के लिए आवेदन किया जाएगा। हालांकि चैनल को फिर से मोनेटाइज होने में कितना समय लगेगा, इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।


