सीएम मोहन यादव ने इंदौर में फहराया तिरंगा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

इंदौर: इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेहरू स्टेडियम में ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रगान के बाद खुली जीप में परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर आईपीएस आदित्य सिंघानिया ने किया। उनका अनुकरण टूआईसी सूबेदार पूजा पाटीदार ने किया। समारोह में परेड के साथ विभिन्न विभागों द्वारा राज्य शासन की योजनाओं, कार्यक्रमों और उपलब्धियों पर आधारित झांकियां निकाली गई। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हमें इस बात की प्रसन्नता है कि एक तरफ जब एलोपैथिक कॉलेज हम बढ़ा रहे हैं उसी समान दृष्टि से हम आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय को लागू करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। गत वर्ष सरकार ने 11 नए आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी। जिसमें से पांच महाविद्यालय में निर्माण कार्य की स्वीकृति भी हमने जारी कर दी है। जल जीवन मिशन में प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में नल से जल की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का लगातार प्रयास चल रहा है। प्रदेश के17000 से ज्यादा ग्रामों में सभी घरों में जल कनेक्शन दिए गए हैं। प्रदेश में लोक परिवहन खास करके हमारा राज्य देश का एकमात्र राज्य था जिसे अपना राज्य परिवहन सरकारी व्यवस्था के अभाव में निजी व्यवस्थाओं के हाथों मजबूर था। सरकार ने निर्णय किया है की प्रबंधन लोक परिवहन के प्रबंध सरकार के माध्यम से करते हुए सुदूर ग्रामीण छोटे से छोटे स्थान तक भी परिवहन की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा।

Horoscope: जानें आज का राशिफल

Horoscope: गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास और शुभ फल

Smart Hospital Award : एनएमडीसी परियोजना चिकित्सालय को मिला “स्मार्ट हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार

Smart Hospital Award : किरंदुल परियोजना चिकित्सालय को राष्ट्रीय स्तर पर मिली

Illegal Liquor : मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार

Illegal Liquor : थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई

Bhopal: जो कहा-वो किया, सीएम डॉ. मोहन के काफिले में गिनी-चुनी गाड़ियां, देखें वायरल Video

Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

Giridih में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, जंगल से 6 आरोपी गिरफ्तार

Report by: Vivek Gupta Giridih जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए