BY: Yoganand Shrivastva
Bank Strike September अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो सितंबर के आखिरी दिनों का यह कार्यक्रम आपके लिए महत्वपूर्ण है। 26 सितंबर को चौथे शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रस्तावित हड़ताल है। ऐसे में लगातार पांच दिनों तक बैंक शाखाओं में नियमित कामकाज प्रभावित हो सकता है।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने दिया हड़ताल का प्रस्ताव
Bank Strike September भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को इस प्रस्तावित हड़ताल के संबंध में जानकारी दी है। बैंक के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की हड़ताल का प्रस्ताव रखा गया है। एसबीआई ने कहा है कि हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे, लेकिन ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले अपने जरूरी बैंकिंग काम निपटा लें।
एटीएम, यूपीआई और डिजिटल बैंकिंग से ले सकते हैं मदद
Bank Strike September बैंक ने ग्राहकों को नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए एटीएम और एडीब्ल्यूएम का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र, इंटरनेट बैंकिंग, योनो, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और अन्य डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है।
1 अक्टूबर से खुलेगा बैंक, फिर 2 अक्टूबर को अवकाश
Bank Strike September तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल के बाद 1 अक्टूबर को गुरुवार के दिन बैंक शाखाओं में कामकाज शुरू होगा। इसके अगले दिन 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 3 अक्टूबर को शनिवार को बैंक खुलेंगे, जबकि 4 अक्टूबर को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा।
इस तरह 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक लगातार नौ दिनों की अवधि में बैंक शाखाओं में केवल 1 और 3 अक्टूबर को कामकाज होगा। यानी सात दिन बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहेगा।


