,

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW कार ब्रिज से नीचे गिरी, हादसे में 3 युवकों की मौत

Mumbai BMW Accident

BY: Yoganand Shrivastva

Mumbai BMW Accident मुंबई के कोस्टल रोड पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त होकर ब्रिज से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना का घटनाक्रम कैद बताया जा रहा है।

मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी कार

Mumbai BMW Accident पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के पास लोटस जेट्टी के सामने हुआ। BMW कार मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गई।

हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे। सभी घायलों को तत्काल नायर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, मृतकों की पहचान जारी

Mumbai BMW Accident पुलिस के मुताबिक मृतकों में 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ शामिल हैं। एक अन्य मृतक की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं घायल युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज रफ्तार के कारण वाहन अनियंत्रित होने की आशंका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Read this: Asian Japan Games 2026: भारत का मेडल अभियान शुरू, शूटिंग में सिल्वर से खुला खाता; हॉकी-क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन

Mahasamund Ganja Smuggling: 28.465 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने कार में लगाई आग

Mahasamund Ganja Smuggling : महासमुंद, छत्तीसगढ़। जिले में नशे के कारोबार के

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी में केमिकल से भरे टैंकर में लगी आग, रेहड़ी और खोखे भी चपेट में

Bhiwani Chemical Tanker Fire: भिवानी। हरियाणा के भिवानी में रविवार सुबह केमिकल

Ambikapur Air Service : अग्रवाल समाज के महासम्मेलन में CM विष्णुदेव साय से मिले विधायक प्रबोध मिंज

Ambikapur Air Service : अंबिकापुर। अग्रवाल समाज के महासम्मेलन के दौरान लुंड्रा

Kota Medical College Hospital: महिला की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, लापरवाही के आरोप

Kota Medical College Hospital में संतोषी नगर निवासी रेखा देवी की उपचार

Sabour Bike Theft: CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार

Sabour Bike Theft मामले में भागलपुर पुलिस को सफलता मिली है। सबौर

Cheetah Project: कूनो से गांधी सागर पहुंचेगी CCB-2, एमपी में बढ़ेगा चीतों का कुनबा

Cheetah Project के तहत मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक

Ramanujganj Ganesh Visarjan: डीजे बंद कराने पर भड़के समिति के लोग, थाने का किया घेराव

Ramanujganj Ganesh Visarjan: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के

Agra Mahakumbh 2026: CM साय बोले- अग्रवाल समाज ने व्यापार के साथ रोजगार और जनसेवा में दिया योगदान

Agra Mahakumbh 2026: अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय अग्र महाकुंभ