BY: Yoganand Shrivastva
Panna Diamond Found मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर किसानों की किस्मत चमकी है। पटी क्षेत्र की एक खदान में किसान बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि बद्री पटेल करीब 10 साल से हीरे की तलाश में मेहनत कर रहे हैं और उन्होंने महज 15 से 20 दिन पहले ही इस खदान में काम शुरू किया था।
Panna Diamond Found हीरा मिलने के बाद बद्री पटेल ने खुशी जताई। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से विश्वास था कि भगवान की कृपा से इस बार उन्हें हीरा जरूर मिलेगा। हीरा मिलने के बाद उन्होंने इसे हीरा कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से जमा करा दिया है। अब नियम के अनुसार नीलामी के बाद मिलने वाली राशि सभी भागीदारों के बीच तय प्रक्रिया के तहत मिलेगी।
कोई घर बनाएगा तो कोई बच्चों की शादी करेगा
Panna Diamond Found हीरा मिलने के बाद किसान परिवारों में खुशी का माहौल है। कार्यालय में ही सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। बद्री पटेल ने बताया कि नीलामी से मिलने वाली राशि से वह अपना नया घर बनवाएंगे। वहीं उनके साथी रतन सिंह यादव, भीखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे इस रकम का इस्तेमाल बच्चों की शादी और अन्य पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में करेंगे।
हीरा पार्क की अनुपम सिंह ने बताया कि हीरे को नियमों के अनुसार जांच के बाद जमा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है और इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
पन्ना में पहले भी मिल चुके हैं बड़े और बेशकीमती हीरे
Panna Diamond Found इससे पहले सरकारी माइनिंग कंपनी एनएमडीसी ने पन्ना स्थित अपने डायमंड माइनिंग प्रोजेक्ट से 27.29 कैरेट का उच्च गुणवत्ता वाला हीरा निकाला था। यह हीरा 15 सितंबर को मिला था और इसे एनएमडीसी की पन्ना खदान से निकला अब तक का दूसरा सबसे बड़ा हीरा बताया गया है। रंग, कैरेट वजन और स्पष्टता के आधार पर इसकी शुरुआती अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई गई थी। कंपनी के अनुसार इसकी अंतिम कीमत मूल्यांकन और नीलामी की तय प्रक्रिया के बाद निर्धारित होगी।
एनएमडीसी की पन्ना खदान से अब तक मिला सबसे बड़ा हीरा 34.37 कैरेट का था। अच्छी गुणवत्ता वाले इस हीरे को वर्ष 2010 में निकाला गया था और बाद में यह 3.2 करोड़ रुपये में बिका था
Read this: Ujjain Yuva Dharm Sansad: मोहन भागवत बोले- रिलिजन नहीं, जीवन का अनुशासन और दिशा है धर्म


