,

Kuno Cheetah Cubs: कूनो में फिर खुशखबरी, भारत में जन्मी मादा चीता केजीपी-12 ने दिया 4 शावकों को जन्म

kuno-cheetah-cubs birth kgp12

BY: Yoganand Shrivastva

Kuno Cheetah Cubs मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के चार वर्ष पूरे होने के एक दिन बाद भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस उपलब्धि को प्रोजेक्ट चीता के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता बताया।

कूनो में बढ़ी चीतों की नई पीढ़ी

Kuno Cheetah Cubs चार नए शावकों के जन्म के साथ कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या और उनकी नई पीढ़ी का विस्तार हुआ है। वन विभाग और पार्क प्रबंधन की टीम शावकों और उनकी मां की लगातार निगरानी कर रही है ताकि उन्हें सुरक्षित और अनुकूल वातावरण मिल सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में जन्म लेने वाले शावकों की संख्या बढ़ना इस बात का संकेत है कि कूनो का वातावरण चीतों के प्रजनन के लिए अनुकूल साबित हो रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस खुशखबरी पर खुशी जाताई है, मुख्यमंत्री के X हैंडल पर पोस्ट में लिखा..

यह उपलब्धि भारत में चीता संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है। कूनो में लगातार बढ़ रही चीता आबादी से वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय लोगों की आजीविका को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में चल रहे प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत में चीता संरक्षण और पुनर्स्थापना की प्रक्रिया जारी है। कूनो में नए शावकों के जन्म से इस अभियान को और मजबूती मिली है।

कूनो नेशनल पार्क और प्रोजेक्ट चीता से जुड़े अधिकारियों एवं पूरी टीम ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। चार नए शावकों के जन्म से कूनो में चीता संरक्षण की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है।

वन्यजीव संरक्षण अभियान को मिला बल

Kuno Cheetah Cubs प्रोजेक्ट चीता के तहत अफ्रीकी चीतों को भारत लाकर उनके पुनर्वास और संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है। चार नए शावकों का जन्म इस अभियान को नई मजबूती देने वाला माना जा रहा है। इससे देश में चीता संरक्षण की दीर्घकालिक योजना को भी बल मिलेगा।

वन्यजीव प्रेमियों और संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञों ने इस घटना का स्वागत करते हुए इसे भारत में चीता आबादी बढ़ाने की दिशा में सकारात्मक कदम बताया है।

Read this: Gold Silver Rate 18 Sep 2026 : सोना 1.55 लाख के करीब, चांदी में 2,700 रुपये की तेजी

MP Cleanliness Survey : स्वच्छता में लीडर मध्यप्रदेश, बढ़ेगा पर्यटन, रोजगार, निवेश

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तवMP Cleanliness Survey : भोपाल, स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश…

Chhattisgarh Politics : मिशन 2028 की सियासी बिसात, आदिवासी सम्मान, धान पर आर-पार

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Chhattisgarh Politics : रायपुर, छत्तीसगढ़ में मिशन 2028 की…

Jammu Kashmir के किश्तवाड़ में दो SPO के शव मिले, शरीर पर गोलियों के निशान; सर्विस हथियार भी गायब

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से दो पुलिसकर्मियों के लापता होने…

CG: Top 10

CG: 1. कारोबारी दीपक टंडन ने BJP नेत्री से भी ऐंठे पैसे,…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल नगर निगम से कांग्रेस पार्षद ने मांगा ₹169.8 करोड़…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें…