,

Madhupur Expired Medicine: मधुपुर में रेड क्रॉस के गेट के पास खुले में फेंकी एक्सपायरी दवाएं, दुर्गंध से राहगीर परेशान

Madhupur Expired Medicine

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी

Madhupur Expired Medicine मधुपुर में रेड क्रॉस सोसायटी के मुख्य द्वार के समीप सड़क किनारे बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाइयां खुले में फेंके जाने का मामला सामने आया है। दवाइयां और कचरा सड़क किनारे पड़े होने से आसपास का इलाका दुर्गंध से भर गया। इसके चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को नाक पर कपड़ा रखकर वहां से गुजरना पड़ा।

मवेशियों के दवाइयां खाने से अनहोनी की आशंका

Madhupur Expired Medicine खुले में पड़ी दवाइयों और कचरे के कारण लोगों में चिंता भी देखी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, आसपास घूमने वाले मवेशी इस कचरे को खा सकते थे, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी गई।

प्रेस क्लब ने दवाइयां हटवाईं, जांच जारी

Madhupur Expired Medicine मामले की जानकारी मिलने पर मधुपुर प्रेस क्लब ने तत्परता दिखाते हुए सड़क किनारे पड़ी एक्सपायरी दवाइयों को वहां से हटवाया। मौके पर मिली दवाइयों में आइष्परा हेल्थ केयर कंपनी द्वारा निर्मित ईपी यूटीआई सिरप बताया गया है। दवाइयां वहां किसने और किस वजह से फेंकीं, इसकी जांच की जा रही है। साथ ही संबंधित दवा कंपनी के एजेंसी संचालक की भी तलाश की जा रही है।

Read this: Gariaband River Rescue: उफनती नदी में ट्यूब के सहारे मरीज को कराया पार, पुल नहीं होने से जान जोखिम में डाल रहे ग्रामीण