,

Khargone News: खरगोन में अवैध शराब पर सबसे बड़ा प्रहार, ड्रोन से खोजे गए ठिकाने; 16 लाख की शराब और लहान नष्ट

Khargone News

रिपोर्ट: राजेश पंवार

Khargone News जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए महेश्वर क्षेत्र के सोमाखेड़ी और आसपास के दुर्गम इलाकों में ड्रोन तकनीक की मदद से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 320 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त की गई, जबकि लगभग 15,200 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया गया। जब्त और नष्ट की गई सामग्री का अनुमानित मूल्य करीब 16 लाख रुपये बताया गया है।

ड्रोन तकनीक से खोजे गए अवैध ठिकाने

Khargone News बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुए अभियान में ड्रोन कैमरों की सहायता से घने जंगलों और झाड़ियों में छिपे अवैध शराब निर्माण स्थलों की पहचान की गई। इसके बाद आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर एक साथ दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

23 प्रकरण दर्ज, 8 आरोपी गिरफ्तार

Khargone News आबकारी विभाग ने मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कुल 23 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई के दौरान 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मौके से विधिवत सैंपल लेने के बाद बड़ी मात्रा में मिले महुआ लहान को नष्ट कर दिया गया।

100 अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा

Khargone News यह अभियान प्रमुख सचिव अमित राठौर, आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना, कलेक्टर गुरु प्रसाद और पुलिस अधीक्षक रविंद्र वर्मा के निर्देश पर चलाया गया। उपायुक्त आबकारी इंदर सिंह जामोद और सहायक आयुक्त बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन में इंदौर संभागीय आबकारी उड़नदस्ता, जिला आबकारी अमले और स्थानीय पुलिस के करीब 100 अधिकारी-कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

सोमाखेड़ी क्षेत्र को पहले से संवेदनशील माना जाता है, जहां पूर्व में आबकारी और पुलिस टीमों पर हमले की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए इस बार ड्रोन तकनीक का उपयोग कर अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Read this: Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Basti News: सरकारी शराब की दुकान से 100 मीटर दूर सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप

संवाददाता: उमंग पाण्डेय Basti News वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा धमौरा तिराहे

Madhupur News: पैतृक संपत्ति विवाद में मारपीट, आठ महिलाओं समेत 11 लोग घायल

रिपोर्ट: इम्तियाज़ अंसारी Madhupur News शहर के नबी बख्श रोड स्थित एक

Muzaffarnagar Riots: मुजफ्फरनगर दंगों को लेकर बीजेपी ने सपा पर फिर साधा निशाना

Muzaffarnagar Riots उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर मुजफ्फरनगर दंगों

Afghanistan में 4.2 तीव्रता का भूकंप; जानिए नेपाल, अरुणाचल और तिब्बत का हाल

Afghanistan: अफगानिस्तान में बुधवार सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस

Ayodhya में सीएम योगी ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा

Report by: Vandana Rawat Ayodhya: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के समापन

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की Top 10 खबरें 1. यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की Top 10 खबरें 1. जहरीली शराब से

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: बुधवार, 9 सितंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से