,

Uttar Pradesh Flood: सीएम योगी ने बाढ़ पीड़ितों को दिलाया भरोसा, बोले- आपदा की इस घड़ी में आप अकेले नहीं

Uttar Pradesh Flood

Uttar Pradesh Flood उत्तर प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया है। चित्रकूट दौरे से पहले सीएम योगी ने एक सेल्फी वीडियो जारी कर कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रदेश की जनता खुद को अकेला न समझे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है और राहत-बचाव कार्य में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

‘हर जीवन की सुरक्षा, हर परिवार तक राहत हमारा संकल्प’

Uttar Pradesh Flood मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो संदेश में कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर जीवन की सुरक्षा और हर परिवार तक राहत पहुंचाना सरकार का संकल्प है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। सरकार की प्राथमिकता बाढ़ से प्रभावित लोगों तक जरूरी मदद पहुंचाना है।

चित्रकूट दौरे से पहले जारी किया सेल्फी वीडियो

Uttar Pradesh Flood सीएम योगी ने बाढ़ प्रभावित चित्रकूट के दौरे से पहले यह वीडियो संदेश जारी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री बलिया, फर्रुखाबाद और वाराणसी समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए थे।

‘डबल इंजन सरकार आपके साथ’

Uttar Pradesh Flood मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि इस मुश्किल समय में डबल इंजन सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री और आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

Read this: Sagar Fake Liquor Case : सागर नकली शराब मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित और 1 मुख्यालय अटैच

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन