,

Bareilly News: बरेली में चाइनीज मांझे का बड़ा खेल बेनकाब, 129 चरखी के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Bareilly News

Report: Dushyendra kumar

Bareilly News बरेली में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री के खिलाफ किला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 129 चरखी प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बस के जरिए हरिद्वार से मांझा मंगवाकर बरेली में चोरी-छिपे महंगे दामों पर बेचते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

Bareilly News पुलिस के अनुसार, 5 सितंबर की रात मुखबिर से प्रतिबंधित मांझे की सप्लाई की सूचना मिली थी। इसके बाद किला पुलिस ने शमशान भूमि फाटक से सराय तल्फी जाने वाले रास्ते पर यात्री शेड के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध हालत में नजर आए विक्की और गौरव को पुलिस ने पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान दोनों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मांझे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

हरिद्वार से बस के जरिए आता था मांझा

Bareilly News पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे हरिद्वार के नितेश से बस के जरिए चाइनीज मांझा मंगवाते थे। इसके बाद बरेली में इसे प्रतिबंधित होने के बावजूद चोरी-छिपे ग्राहकों को महंगे दामों पर बेचते थे।

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित मांझे की सप्लाई में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसे किन इलाकों में खपाया जा रहा था।

दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Bareilly News पुलिस ने विक्की और गौरव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Read this: Sagar Fake Liquor Case : सागर नकली शराब मामले में CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 3 अधिकारी निलंबित और 1 मुख्यालय अटैच

Bahraich News: बहराइच में पुलिस की बड़ी कामयाबी, 26 लाख से ज्यादा कीमत के 107 गुम मोबाइल बरामद

रिपोर्ट;- शबीहुल हसनैन,शानू Bahraich News बहराइच में जनपद पुलिस, एसओजी और सर्विलांस

Sheikhpura News: शेखपुरा में बाढ़ का कहर, सहारा-बटौरा गांव में घुसा हरोहर नदी का पानी; जनजीवन प्रभावित

रिपोर्टर:- रंजन कुमार Sheikhpura News शेखपुरा जिले के घाट कुसुम्भा टाल क्षेत्र

Miss World 2026 जोहेरी मोला कैसे जीता ताज, जानिए पूरा सफर

by: vijay yadav Miss World 2026 वियतनाम, मिनिकन गणराज्य की ब्यूटी क्वीन