BY: Yoganand Shrivastva
Budgam Encounter जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी यासिर के मारे जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। संयुक्त सुरक्षा टीम ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके दौरान मुठभेड़ हुई।
ऑपरेशन अशदार के दौरान मारा गया यासिर
Budgam Encounter जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई ऑपरेशन अशदार के तहत की गई। पुलिस ने मारे गए आतंकी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक यासिर के रूप में की है। अभियान में स्पेशल फोर्सेज और 53 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम शामिल थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कार्रवाई की जानकारी साझा की।
सुलेमान मूसा ग्रुप से जुड़ा था आतंकी
Budgam Encounter जानकारी के अनुसार यासिर लश्कर-ए-तैयबा के सुलेमान मूसा ग्रुप का हिस्सा रहा था। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले वह इस ग्रुप से अलग हो गया था। इसके बाद भी सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। यूसमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में उसकी मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान मुठभेड़ शुरू हुई।
नेटवर्क और हालिया गतिविधियों की जांच में जुटीं एजेंसियां
Budgam Encounter यासिर के मारे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां उसके नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के अन्य ऑपरेटिव्स के साथ उसके संबंधों की जांच कर रही हैं। एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हाल की आतंकवादी गतिविधियों में उसकी कोई भूमिका थी या नहीं।
गौरतलब है कि सुलेमान मूसा, जिसे हाशिम मूसा के नाम से भी जाना जाता है, को 2025 के पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े प्रमुख आरोपियों में बताया गया था। बाद में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में वह मारा गया था।
Read this: Ara Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर से आरा में बढ़ी परेशानी, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी


