,

Ara Flood: गंगा के बढ़ते जलस्तर से आरा में बढ़ी परेशानी, निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

Ara Flood

Report: Neha gupta

Ara Flood गंगा नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के कारण भोजपुर जिले में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। शनिवार को भी जिले के कई इलाकों में लोग परेशान रहे। आरा शहर के निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी फैल गया है। वहीं, एसडीआरएफ की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रेस्क्यू कर रही है।

20 से ज्यादा पंचायतें बाढ़ की चपेट में

Ara Flood गंगा का पानी बड़हरा और शाहपुर क्षेत्र की 20 से ज्यादा पंचायतों तक फैल चुका है। आरा-बक्सर मुख्य मार्ग और आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर भी पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। खेत पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गए हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने कई तरह की परेशानियां खड़ी हो गई हैं।

मवेशियों के लिए चारे का संकट

Ara Flood बाढ़ का सबसे ज्यादा असर पशुपालकों पर देखने को मिल रहा है। खेतों में पानी भर जाने के कारण मवेशियों के लिए चारे की समस्या पैदा हो गई है। ग्रामीणों को अपने पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर रखने के साथ उनके लिए चारे की व्यवस्था करने में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

आरा के निचले इलाकों में भी पहुंचा पानी

Ara Flood आरा शहर के मझवा, बिंद टोली और उजियार टोला में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। भोजपुर के जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा कंट्रोल रूम के माध्यम से हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि एसडीआरएफ की टीमें प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

Read this: Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: सोने- चांदी के रेट में गिरावट, जानें आज का भाव

Gold Silver Price: देश के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में

Ambikapur Ragging Case: प्रयास आवासीय विद्यालय में रैगिंग का आरोप, 11वीं के दो छात्रों का सिर फोड़ा

Ambikapur Ragging Case: अंबिकापुर के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय

Mahasamund Road Condition: बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, NH-53 पर घंटों चक्काजाम

Mahasamund Road Condition: महासमुंद जिले में Mahasamund Road Condition को लेकर ग्रामीणों

Kannauj Accident: कन्नौज हादसे पर मुख्यमंत्री योगी गंभीर, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश

रिपोर्ट- वंदना रावत Kannauj Accident उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने

Krishna Janmashtami Ujjain : भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से साहस, कर्तव्य और मित्रता की सीख: CM डॉ. मोहन यादव

रिपोर्ट — विशाल दुबे Krishna Janmashtami Ujjain : उज्जैन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

Vaibhav Suryavanshi के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है सबसे युवा T20I शतक का रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी

India-Pakistan: दुबई में किसका चलेगा राज? पिच रिपोर्ट और आंकड़े बढ़ाएंगे रोमांच

India-Pakistan: भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें 5 सितंबर को महिला

भारत दौरे पर Belgium PM का ट्रंप पर तंज, बोले- टैरिफ नीति में आज फैसला, कल वापसी और फिर शनिवार को बदलाव

Belgium: बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने अमेरिका की बदलती व्यापार