,

Bahraich Road Accident: बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक के दौरान बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Bahraich Road Accident

रिपोर्ट-; शबीहुल हसनैन,शानू

Bahraich Road Accident बहराइच जिले के मूर्तियां थाना क्षेत्र में बुझिया गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिश्तेदारी में मिट्टी संस्कार में शामिल होकर बाइक से वापस लौट रहे लोगों को ओवरटेक कर रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ओवरटेक करते समय उठा ट्रैक्टर का अगला पहिया

Bahraich Road Accident प्रत्यक्षदर्शी विजय शंकर के अनुसार, एकल्व्य मॉडल स्कूल के सामने टाइल्स लादकर जा रहा ट्रैक्टर ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उसका अगला पहिया ऊपर उठ गया। चालक ने जैसे ही स्टेयरिंग मोड़ने की कोशिश की, ट्रैक्टर बाइक सवारों से जा टकराया। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रैक्टर के पहिए की चपेट में आ गए।

एक की मौके पर मौत, दो घायल

Bahraich Road Accident हादसे में करीब 50 वर्षीय निर्गुण प्रसाद भारती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घनश्याम और अजय गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read this: Korba Police Action: त्योहारों से पहले पुलिस ने अपराधियों को थाने बुलाकर दी कड़ी चेतावनी, कानून तोड़ा तो होगी कार्रवाई

Epilepsy Seizure Control : बार-बार पड़ते हैं मिर्गी के दौरे? जानिए इन्हें कंट्रोल करने के तरीके

Epilepsy Seizure Control : मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की…

President CG Visit : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं छत्तीसगढ़, CM विष्णु देव साय ने किया स्वागत

President CG Visit : रायपुर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री…