Report: Prem Shrivastva
Jamshedpur News चांडिल थाना क्षेत्र स्थित एनएच-33 के टेंथ माइल स्टोन रिसॉर्ट में हुए चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारीब और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियरी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में मामले से जुड़े अहम तथ्य साझा किए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या के पीछे होटल कारोबार और जमीन को लेकर चला आ रहा पुराना विवाद प्रमुख कारण था। अधिकारियों के अनुसार, इस विवाद को लेकर संबंधित पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ था।
उत्तर प्रदेश से बुलाए गए थे शूटर
Jamshedpur News पुलिस के मुताबिक, निखार सबलोक की हत्या के लिए करीब 15 लाख रुपये में सौदा तय किया गया था। वारदात को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से दो शूटर बुलाए गए थे। जांच में अशोक राघव का नाम मुख्य साजिशकर्ताओं में सामने आया है, जिसने कथित रूप से शूटरों और अन्य आरोपियों को इस मामले से जोड़ा।

छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन बरामद
Jamshedpur News पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरायकेला के डोबो क्षेत्र से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शूटर, लाइनर और वारदात में इस्तेमाल वाहन उपलब्ध कराने वाले लोग शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक देसी पिस्टल और घटना में प्रयुक्त आई-10 कार बरामद की है।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में कुछ अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों और कथित अवैध संपत्तियों की भी जांच की जाएगी।
पुलिस अब इस एंगल की भी पड़ताल कर रही है कि हत्या के पीछे सक्रिय आपराधिक गिरोहों या पुराने जमीन विवादों का कितना प्रभाव रहा है।


