,

Jamshedpur News: जयकारों से गूंजा टाटानगर स्टेशन, 400 श्रद्धालुओं का जत्था सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए रवाना

Jamshedpur News

Report: Prem Shrivastva

Jamshedpur News जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस समय श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब रंगरेटा महासभा के नेतृत्व में लगभग 400 श्रद्धालुओं का जत्था सचखंड श्री हजूर साहिब की पावन यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा से पहले श्रद्धालुओं ने सामूहिक अरदास की और बाबा जीवन सिंह जी के सम्मान में धार्मिक जयकारे लगाए।

स्टेशन परिसर में दिखी आस्था और भाईचारे की मिसाल

Jamshedpur News ‘बाबा जीवन सिंह महान हैं, सिख पंथ की शान हैं’ और ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयघोष से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन को देखकर अन्य यात्रियों ने भी सम्मान व्यक्त किया। कई लोगों ने सिर ढककर जत्थे को नमन किया और उनकी सफल यात्रा की कामना की।

जनप्रतिनिधियों और संगत ने दी शुभकामनाएं

Jamshedpur News जत्थे की विदाई के अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी मीरा मुंडा और पूर्व विधायक मेनका सरदार ने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधान और सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (CGPC) के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

CGPC प्रधान भगवान सिंह ने बाबा जीवन सिंह जी के त्याग और बलिदान को याद करते हुए संगत से उनके जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलित करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया और सभी तीर्थ यात्रियों के सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।

विदाई समारोह में CGPC के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में संगत की उपस्थिति रही।

Read this: Hormuz का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ करने की तैयारी? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से मचा हड़कंप

Korba Unidentified Dead Body: खेत में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Korba Unidentified Dead Body: कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. मेडिकल सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. भोपाल की न्यू मार्केट

Gorakhpur: गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Report by: Vandana Rawat Gorakhpur: गोरक्षपीठ में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (श्रीकृष्ण

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 3 सितंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से

Michael Hussey ने ठुकराया इंग्लैंड का ऑफर, टेस्ट टीम के बैटिंग कोच बनने से किया इनकार

Michael Hussey : इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग सेटअप में बदलाव का

Dabra News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, वारदात की आशंका

Report: Santosh Saravgee Dabra News डबरा अनुविभाग में पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई

सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर Disha Salian की मौत की होगी CBI जांच, बॉम्बे HC का बड़ा फैसला

Disha Salian: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की