,

India EV Market: 2030 तक ₹20 लाख करोड़ का हो सकता है भारत का EV मार्केट, गडकरी ने 5 करोड़ रोजगार की जताई उम्मीद

- Advertisement -
Ad imageAd image
India EV Market 2030

BY: Yoganand Shrivastva

India EV Market 2030 भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) का बाजार आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि 2030 तक देश का EV बाजार करीब ₹20 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में लगभग 5 करोड़ रोजगार पैदा करने की क्षमता है।

देश में 57 लाख से ज्यादा EV रजिस्टर्ड

India EV Market 2030 गडकरी के मुताबिक देश में फिलहाल करीब 57 लाख इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकृत हैं और EV की बाजार हिस्सेदारी लगभग 7 प्रतिशत है। सरकार का जोर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश में इसके उत्पादन और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर है।

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए नए अवसर पैदा कर सकती है। खासतौर पर इलेक्ट्रिक बसों के क्षेत्र में मांग और उत्पादन क्षमता के बीच अभी अंतर बना हुआ है।

इलेक्ट्रिक बसों की मांग और उत्पादन में बड़ा अंतर

India EV Market 2030 केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारत में हर साल करीब 1 लाख इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत है, जबकि मौजूदा समय में देश की सालाना उत्पादन क्षमता लगभग 50 से 60 हजार बसों की है। इससे साफ है कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों के उत्पादन को बढ़ाने की काफी संभावनाएं हैं।

गडकरी ने अगले पांच वर्षों में भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग को दुनिया का नंबर-1 ऑटो सेक्टर बनाने का लक्ष्य भी दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत के पास कुशल मानव संसाधन, अच्छी गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धी लागत जैसी ताकत मौजूद हैं।

पेट्रोलियम आयात घटाने में EV की अहम भूमिका

India EV Market 2030 गडकरी ने भारत के बढ़ते जीवाश्म ईंधन आयात पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि देश हर साल करीब ₹22 लाख करोड़ का जीवाश्म ईंधन आयात करता है। इलेक्ट्रिक वाहन, जैव ईंधन और बेहतर सार्वजनिक परिवहन के जरिए आयात पर निर्भरता और प्रदूषण दोनों को कम करने की दिशा में काम किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार लॉजिस्टिक्स लागत को मौजूदा करीब 10 प्रतिशत से घटाकर 8 प्रतिशत करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। एक्सप्रेसवे और इकोनॉमिक कॉरिडोर के विस्तार से परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Read this: Raksha Bandhan Special : दशकों से हर राखी पर गूंजते हैं ये 6 अमर गीत, जानिए इनकी दिलचस्प कहानी

Deoghar Congress Protest: चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Deoghar Congress Protest झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश

Bhopal: अटूट विश्वास का पर्व रक्षाबंधन – राजकुमार बरूआ

"येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः।तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥लिप्यंतरण:" रक्षाबंधन

Indore: H1N1 को लेकर विशेषज्ञ की सलाह, कहा- डरना नहीं, संभलना होगा

Indore: मानसून के दौरान इन्फ्लुएंजा-ए (H1N1) यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में

Kanpur में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, उड़ान के दौरान हुआ तेज धमाका; एक पायलट की मौत, दूसरा गंभीर

Kanpur: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त