,

Delhi Rain: दिल्ली में बारिश ने बिगाड़े हालात, संसद मार्ग से कनॉट प्लेस तक जलभराव; सड़कों पर थमी रफ्तार

- Advertisement -
Ad imageAd image
Delhi Rain

BY: Yoganand Shrivastva

Delhi Rain राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मंगलवार को हुई तेज बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। करीब दो घंटे की बारिश के बाद सेंट्रल दिल्ली से लेकर बाहरी इलाकों तक कई सड़कों पर पानी भर गया। संसद मार्ग, रायसीना रोड, कनॉट प्लेस और एयरपोर्ट रोड जैसे प्रमुख इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हाईप्रोफाइल इलाकों में भी भरा पानी

Delhi Rain तेज बारिश के बाद दिल्ली के कई प्रमुख और व्यस्त इलाकों में जलभराव देखने को मिला। संसद मार्ग, रायसीना रोड और कनॉट प्लेस की सड़कों पर पानी जमा होने से पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को मुश्किल हुई। कई जगहों पर सड़कें पानी में डूबी नजर आईं।

दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर लगा लंबा जाम

Delhi Rain बारिश का असर दिल्ली-गुरुग्राम हाईवे पर भी दिखाई दिया। महिपालपुर के आसपास सड़क पर पानी भरने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कई जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। एयरपोर्ट रोड पर भी जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हुआ।

स्कूली बच्चों और राहगीरों को हुई परेशानी

Delhi Rain जलभराव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों, राहगीरों और कामकाजी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई वाहन पानी के बीच से गुजरते दिखाई दिए। अचानक हुए जलभराव ने राजधानी की जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read this: Sugar Price Hike: चीनी की कीमतों में अचानक उछाल, बंपर उत्पादन की उम्मीद के बावजूद क्यों महंगी हुई चीनी?

Vaibhav Suryavanshi ने बल्ले से किया निराश, गेंद से मचाया तहलका, 4 गेंद में झटके 2 विकेट

Vaibhav Suryavanshi: दिलीप ट्रॉफी 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा।

Basuhara Water Crisis: शंभूगंज के बसुहारा गांव में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Basuhara Water Crisis जिले के शंभूगंज प्रखंड अंतर्गत झखरा पंचायत के बसुहारा

Anganwadi Supervisor Death: ट्रेन की चपेट में आने से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की मौत, निरीक्षण के लिए जा रही थीं केंद्र

रिपोर्टर : सुभम कुमार Anganwadi Supervisor Death फतुहा-इस्लामपुर रेलखंड पर डियांवा हॉल्ट

Trump के टैरिफ पर कनाडा का पलटवार, अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की तैयारी;

Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति को लेकर अमेरिका और

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. 15 घंटे तक टापू पर

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. आधे एमपी में आज