,

Gwalior Lawyer Firing Case: ग्वालियर में वकील पर फायरिंग, स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी दबोचा

Gwalior Lawyer Firing Case

Report: Arvind Chouhan

Gwalior Lawyer Firing Case ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी में घर के बाहर खड़े एक वकील पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में दहशत फैल गई। एडवोकेट मनोज भदौरिया ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि तीन बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे थे और उनके पास देसी तमंचे थे। आरोप है कि बदमाशों ने वकील को निशाना बनाकर कई राउंड फायर किए।

वकील ने दिखाई हिम्मत, एक बदमाश को दबोचा

Gwalior Lawyer Firing Case फायरिंग के बाद वकील ने हिम्मत नहीं हारी और स्थानीय लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया। इसी दौरान एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहित राजावत के रूप में बताई गई है।

Gwalior Lawyer Firing Case सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हथियार समेत हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, वारदात में मोहित के अलावा अभय और किशन नाम के युवक भी शामिल थे।

जमानत का विरोध करने की रंजिश में हमला?

Gwalior Lawyer Firing Case पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, विनय तोमर और संजय तोमर के कहने पर तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर वकील पर हमला किया।

बताया जा रहा है कि फरियादी वकील ने गोला का मंदिर थाने में दर्ज एक पुराने अपराध के मामले में मयंक तोमर की जमानत का न्यायालय में विरोध किया था। इसी बात को हमले की वजह बताया जा रहा है।

पुलिस ने फिलहाल पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read this: High Cholesterol: बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं ये 5 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Mausam: 5 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Aaj ka Mausam: देश के कई हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…