,

भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने किया मेट्रो डिपो का भ्रमण, परियोजना की प्रगति की ली जानकारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

भोपाल, 19 अगस्त। भोपाल संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने बुधवार को सुभाष नगर स्थित मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के डिपो का भ्रमण किया। इस दौरान मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य भी उपस्थित रहे। संभागायुक्त ने भोपाल मेट्रो परियोजना की प्रगति, परिचालन व्यवस्था एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

भ्रमण के दौरान संभागायुक्त ने डिपो परिसर में विभिन्न परिचालन एवं विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्हें मेट्रो परियोजना के वर्तमान निर्माण कार्यों, संचालन संबंधी व्यवस्थाओं तथा आगामी कार्ययोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रबंध संचालक श्री एस. कृष्ण चैतन्य ने परियोजना की प्रगति एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

इसके उपरांत संभागायुक्त श्री कर्मवीर शर्मा ने सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं परिचालन प्रणाली का अवलोकन किया। उन्होंने मेट्रो संचालन में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों तथा सुरक्षा मानकों की जानकारी प्राप्त की और परियोजना के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की सराहना की।

इस अवसर पर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kulagarh Valley Bridge : मलबे और भारी बोल्डरों से टूटा वैली ब्रिज, तीन सीमांत घाटियों का संपर्क कटा

Kulagarh Valley Bridge: पिथौरागढ़/धारचूला। उत्तराखंड के सीमांत पिथौरागढ़ जिले के धारचूला से

Madhupur School Theft: मधुपुर में निजी विद्यालय का ताला तोड़कर चोरी, नौ पंखे और जैप जवानों के मेस से आटा ले गए चोर

रिपोर्टरू इम्तियाज अंसारी Madhupur School Theft मधुपुर थाना क्षेत्र के मचवाटांड़ स्थित

Shiprocket Share Price : शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, ₹97 के IPO से ₹131 पर लिस्ट हुआ शेयर

Shiprocket Share Price : ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स कंपनी Shiprocket ने शेयर बाजार में