,

MP Independence Day 2026 : मध्य प्रदेश में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा राष्ट्रगान; कहीं परेड तो कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

- Advertisement -
Ad imageAd image
मध्य प्रदेश में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जिलों में ध्वजारोहण और देशभक्ति कार्यक्रम

by: vijay yadav

MP Independence Day 2026 : मध्य प्रदेश में आजादी का पर्व पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित मुख्य समारोहों में जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया। आइए आपको दिखाते हैं प्रदेश के अलग-अलग शहरों से स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरें।

MP Independence Day 2026 : रीवा: SAF ग्राउंड में डिप्टी सीएम ने ली परेड की सलामी
रिपोर्ट- धीरेंद्र तिवारी, रीवा
रीवा। SAF ग्राउंड में आयोजित जिले के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। समारोह में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, एसपी डॉ. गुरकरण सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

MP Independence Day 2026 : खंडवा: मंत्री विजय शाह ने किया ध्वजारोहण

रिपोर्ट- देवेंद्र जायसवाल

खंडवा। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर डॉ. नागार्जुन गौड़ा और पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री विजय शाह ने प्रदेश और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

MP Independence Day 2026 : ग्वालियर: विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने फहराया तिरंगा
रिपोर्ट- अरविंद सिंह चौहान, ग्वालियर
ग्वालियर। कम्पू स्थित SAF मैदान में जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली।

SAF मैदान पर परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पूरे शहर में आजादी का पर्व हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में मनाया गया।

MP Independence Day 2026 : दमोह: मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने फहराया तिरंगा
रिपोर्ट- अंकुल बिदोलया, दमोह
दमोह। जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह तहसील ग्राउंड में आयोजित किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के साथ आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया।

समारोह में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर दमोह सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

MP Independence Day 2026 : मुरैना में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ली परेड की सलामी
रिपोर्ट- प्रताप सिंह बघेल, मुरैना
मुरैना के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। पुलिस, SAF, NCC और स्काउट-गाइड की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मीसाबंदियों का शॉल-श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह भर दिया।

कृषि मंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने जिले में गेहूं खरीद, सॉइल हेल्थ कार्ड, प्राकृतिक खेती, विद्यालय भवन, संदीपनी विद्यालय और औद्योगिक इकाइयों से जुड़े कार्यों का उल्लेख किया।

MP Independence Day 2026 : सागर में बारिश की फुहारों के बीच फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- आदर्श दुबे, सागर
सागर के PTC ग्राउंड में बारिश की फुहारों के बीच स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल नजर आया। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेश और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकास, जनकल्याण तथा नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

MP Independence Day 2026 : सागर: राजेंद्र मिश्रा को जीवन रक्षा पदक
रिपोर्ट- आदर्श दुबे, सागर
सागर। स्वतंत्रता दिवस पर सागर के राजेंद्र मिश्रा को उनके अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रतिष्ठित जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा ने एक ट्रेन हादसे के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना दो लोगों की जान बचाई थी। इस दौरान उन्होंने अपना बायां हाथ गंवा दिया।

कर्तव्य के दौरान गंभीर हादसे के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उनके इसी साहस को केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने सम्मानित किया है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनकी कहानी वर्दी के उस जज्बे की मिसाल बनी, जिसमें अपनी जान की परवाह से पहले दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प दिखाई देता है।

MP Independence Day 2026 : उज्जैन: महाकाल मंदिर में भी फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- विजय दुबे, उज्जैन
उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी देशभक्ति का माहौल नजर आया। श्री महाकाल महालोक स्थित त्रिनेत्र कंट्रोल रूम के सामने श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपर कलेक्टर एवं मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में मंदिर के अधिकारी-कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। संबोधन में प्रशासक प्रथम कौशिक ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राष्ट्रनायकों को नमन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

MP Independence Day 2026 : इंदौर: नगर निगम में महापौर ने फहराया तिरंगा
रिपोर्ट- अनंत महंत, इंदौर
इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर निगम परिसर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण किया। इंदौर में सुबह से ही सरकारी भवनों और विभिन्न स्थानों पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। रात से ही शहर रोशनी से जगमगा रहा था।

महापौर ने नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान अपने कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

MP Independence Day 2026 : महू तहसील कार्यालय में SDM ने फहराया तिरंगा

रिपोर्ट- योगेश कुमार, महू
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महू तहसील कार्यालय में SDM राकेश परमार ने ध्वजारोहण किया। पुलिस बल ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़ सहित तहसील कार्यालय का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

ध्वजारोहण के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। SDM राकेश परमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

MP Independence Day 2026 : भानपुरा में कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में देशभक्ति की गूंज

रिपोर्ट- सत्यनारायण बैरागी, गरोठ
मंदसौर जिले के भानपुरा नगर स्थित श्रीमती कमला सकलेचा ज्ञान मंदिर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, योग आधारित नृत्य और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुति देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ हुई। मुख्य अतिथि राजेश चौधरी ने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि पहले देश के लिए मरना सिखाया जाता था, लेकिन आज जरूरत देश के लिए जीने की है।

कार्यक्रम में मदनलाल भट्ट ने भी विद्यार्थियों और अभिभावकों को परिवार से मिलने वाले संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को ऐसा पारिवारिक और सामाजिक वातावरण देना चाहिए, जिससे वे बुजुर्गों और परिवार के प्रति जिम्मेदारी समझें और समाज में वृद्धाश्रमों की जरूरत कम हो।

विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना सिंह ने भी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

MP Independence Day 2026 : आजादी का जश्न और जिम्मेदारी का संदेश

मध्य प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के अलग-अलग आयोजनों की तस्वीरों में देशभक्ति का उत्साह साफ दिखाई दिया। कहीं पुलिस और सुरक्षा बलों की परेड ने लोगों में जोश भरा, कहीं बारिश के बीच तिरंगा शान से लहराया, तो कहीं स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने आजादी के पर्व को यादगार बनाया।

इन आयोजनों के बीच सिरोंज के बाबुलखेड़ी से सामने आया स्कूल का मामला यह भी याद दिलाता है कि राष्ट्रीय पर्व केवल समारोह और ध्वजारोहण तक सीमित नहीं हैं। शिक्षा, अनुशासन, जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्य भी आजादी की भावना का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वतंत्रता दिवस का वास्तविक संदेश तभी सार्थक होगा, जब सरकारी संस्थानों से लेकर आम नागरिक तक अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से निभाएं।

ये भी जानिए : Independence Day Songs : स्वतंत्रता दिवस पर गूंजे ये देशभक्ति के गीत, जानिए इनसे जुड़ी अनसुनी कहानियां

Analog Paneer Ban: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, एनालॉग पनीर, क्रीम, घी और खोवा पर प्रतिबंध

Analog Paneer Ban उत्तर प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ताओं के

Sirsaganj Police Encounter: सिरसागंज में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

रिपोर्ट - प्रेमपाल सिंह Sirsaganj Police Encounter सिरसागंज थाना क्षेत्र में ज्वैलर्स

Rakhi Sawant ने गाया देशभक्ति गीत, पीएम मोदी की तारीफ में बोलीं- ‘मोदी जी की जय हो’

Rakhi Sawant: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर में देशभक्ति का माहौल

विजय-संगीता की सुलह के बीच तृषा कृष्णन की एंट्री, Independence Day समारोह का वीडियो वायरल

Independence Day: तमिल अभिनेत्री तृषा कृष्णन एक बार फिर अभिनेता से राजनेता